हरियाणा के 37 कॉलेजों को मिले नए कोर्स,भिवानी भी शामिल

 
हरियाणा के 37 कॉलेजों को मिले नए कोर्स,भिवानी भी शामिल

भिवानी :

हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इससे पहले सरकार ने भी कोर्सों और सीटों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जिसके तहत कई कॉलेजों को नए कोर्स या विषय दिए गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सीटों को लेकर प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है।

जिसके तहत प्रदेश के 37 कॉलेज में नए कोर्स या विषय शुरू किए गए, जबकि प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के 9 कॉलेज में कोर्सों की सीटें बढ़ाई गई हैं और 7 कॉलेज में कोर्सों की सीटें घटाई गई हैं। इसके अलावा 5 कॉलेज में कोर्स या विषय को बंद भी कर दिया। विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर यह अपडेट किया है।

इन कॉलेजों को मिले नए पाठ्यक्रम या विषय जिला - कॉलेज अंबाला - GC अंबाला कैंट में BA (Hons.) पॉलिटिकल साइंस में 40 सीट अंबाला - GC साहा में B.Sc मेडिकल (बॉटनी) में 20 सीट अंबाला - GCG शहजादपुर में PG डिप्लोमा इन राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा में 20 सीट भिवानी - GC भिवानी में B.Sc (Hons.) फिजिक्स में 40 सीट भिवानी - GCW बवानीखेड़ा में MA पॉलिटिकल साइंस में 40 सीट चरखी दादरी - GC बौंदकलां में MA समाज शास्त्र फरीदाबाद - GC फरीदाबाद में M.Sc में 40 सीट, MA जियोग्राफी में 40 सीट, MCA में 60 सीट, PGDCA में 40 सीट व BA (Hons.) में 60 सीट फरीदाबाद - GCG बल्लभगढ़ में BBA, BCA, B.Sc नोन मेडिकल व मेडिकल में 80-80 सीट तथा M.Com, MA अंग्रेजी, MA हिस्ट्री, M.Sc कंप्यूटर साइंस व फिजिक्स में 40-40 सीट फरीदाबाद - GCG नाचौली में BCA में 80 सीट फतेहाबाद - GCW बोडिया खेड़ा में BCA में 120 व MA संस्कृत में 40 सीट गुरुग्राम - GCW सेक्टर-14 में MA साइक्लॉजी में 60 सीट हिसार - GC आदमपुर में MA समाज शास्त्र हिसार - GC खेड़ी चौपटा में M.Sc जियोग्राफी में 30 सीट झज्जर - GC बादली में MA अंग्रेजी में 60 सीट झज्जर - GC बहादुरगढ़ में M.Com में 60 सीट झज्जर - GC झज्जर में B.C0m (Hons.) में 60 सीट, MAJMC व PGDGJ में 30-30 सीट जींद - GC जींद में BA (Hons.) हिस्ट्री, B.com (Hons.) व M.Sc मैथ में 30-30 सीट जींद - GC नरवाना में BA (Hons.) मैथ व जियोग्राफी में 40-40 सीट करनाल - GC करनाल में MA मास कम्युनिकेशन व M.Sc कंप्यूटर साइंस में 40-40 सीट करनाल - GCW करनाल में M.Sc कंप्यूटर साइंस में 30 व MA अंग्रेजी में 40 सीट कुरुक्षेत्र - GCG पलवल में BA (Hons.) मैथ व B.Sc (Hons.) मैथ में 20-20 सीट, M.Sc मैथ BA (Hons.) अंग्रेजी में 40-40 सीट महेंद्रगढ़ - GC नारनौल में MA पॉलिटिकल साइंस व MA संस्कृत में 40-40 सीट पलवल - GC होडल में MA जियोग्राफी में 40 सीट पंचकूला - GC कालका में BA (Hons.) जियोग्राफी में 30 सीट पंचकूला - GCG सेक्टर-14 में M.Sc मैथ में 60 सीट पंचकूला - श्री माता मानसा देवी संस्कृति GC पंचकूला में डिप्लोमा इन प्रोफीसेंसी इन संस्कृत में 40 सीट पानीपत - GC इसराना में MA हिंदी व पॉलिटिकल साइंस तथा M.Sc मैथ में 40-40 सीट रेवाड़ी - GC कोसली में M.Sc मैथ में 40 सीट रेवाड़ी - GC पाली BA (Hons.) अंग्रेजी व M.Sc कंप्यूटर साइंस में 40-40 सीट रोहतक - GC सांपला में MA हिंदी व जियोग्राफी में 40 सीट रोहतक - GCW रोहतक में B.Com वोकेशनल एडवर्टाइजमेंट, सेल्स प्रमोसन एंड सेल्स मैनेजमेंट में 20 सीट सिरसा - GCW सिरसा में BCA में 120 सीट, BBA व BA कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस में 40-40 सीट सिरसा - GNC सिरसा में BBA व PGDBA में 40-40 सीट सोनीपत - GC बरौदा में MA पॉलिटिकल साइंस में 20 सीट सोनीपत - GC बरौथा में BCA में 60 सीट सोनीपत - GC खरखौदा में PG डिप्लोमा इन डिफेंस जर्नलिज्म व PG डिप्लोमा इन नेशनल एंड साइबर सिक्योरिटी में 20-20 सीट अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal