खेलते-खेलते 16वीं मंजिल से गिरकर 8 साल से बच्चे की मौत

208
SHARE

फरीदाबाद।

ग्रेटर फरीदाबाद की आरपीएस सवाना सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर आठ वर्षीय आयुष नामक बच्चे की मौत हो गई। सोसाइटी के पी-12 टावर में रहने वाले संदीप सिंह और उनकी पत्नी स्वीटी फ्लैट में कमरे में काम में व्यस्त थे। खेल-खेल में ही उनका इकलौता बेटा आयुष पीछे की तरफ बालकानी में चला गया। बालकानी की ग्रिल की ऊंचाई चार फुट के करीब है। अचानक बच्चा नीचे जमीन पर गिर गया। इस दौरान हुई जोरदार आवाज से नीचे सुरक्षा कर्मियों बाबूलाल और रोहित की नजर उस ओर गई। दोनों ने लहूलुहान अवस्था में पड़े बच्चे को तुरंत नजदीक ही एशियन अस्पताल के स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए पर वहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना का तब तक बच्चे के माता-पिता को पता नहीं चला था। दोनों सुरक्षा कर्मियों ने इसके बाद बच्चे के बारे में पूछताछ की तब पता कि कि उसके माता पिता कौन हैं। इसके बाद संदीप सिंह को सूचित किया गया। फिर पुलिस को सूचित किया गया और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में भिजवाया गया है। इस घटना के बाद सोसाइटी में शोक का माहौल है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal