ताऊ देवीलाल की 109वीं जयंती पर ‘सम्मान दिवस रैली आज

201
SHARE

फतेहाबाद।

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की आज 109वीं जयंती है। इस मौके पर आज हरियाणा के फतेहाबाद जिले में इनेलो की ‘सम्मान दिवस रैली’ होने जा रही है। इस रैली के मंच पर देश की सियासत के कई बड़े चेहरे नजर आएंगे।

रैली में भीड़ जुटाने के लिए इनेलो नेताओं ने जहां पूरी ताकत झोंकी है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला बड़े नेताओं को मंच पर लाकर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद को गति देने की तैयारी मे हैं। पार्टी का दावा है कि 11 राज्यों के दिग्गज नेता या फिर उनके प्रतिनिधि इनेलो का मंच साझा करने आज फतेहाबाद में जुटेंगे।

सम्मान दिवस रैली के लिए सिरसा रोड स्थित अनाज मंडी में सजे पंडाल में 4 मंच बनाए गए हैं। पहला मंच 100 फीट का होगा, जिस पर पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला और देशभर से आने वाले बड़े नेता बैठेंगे। बाकी 3 मंच 50-50 फीट के बनाए गए हैं, जिन पर प्रदेश के नेता एवं कार्यकर्ता और इसके अलावा 2 मंच मीडिया और कलाकारों के लिए बनाए गए हैं। फ़तेहाबाद में लगातार हो रही बारिश के चलते रैली स्थल पर वॉटर प्रूफ़ टेंट लगाया गया है। वहीं बारिश से बचाव के हर संभव इंतजाम भी किए गए हैं।

पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की 109वीं जयंती पर 25 सितंबर को सम्मान दिवस रैली करके इनेलो देश-प्रदेश में तीसरे मोर्चे की नींव रखने की तैयारी में है। रैली में देशभर से सियासत के बड़े-बड़े खिलाड़ी बुलाए गए हैं। रैली का संदेश पूरे देश में सकारात्मक रूप में जाए, इसको लेकर इनेलो ने पूरी ताकत झोंकी है। हरियाणा में रैलियों ने चौधरी देवीलाल और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को कई बार राजनीतिक ताकत दी है। इनेलो अब बुरे दौर से गुजर रही है और उम्मीद है कि रैली पार्टी में नई जान फूंकेगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal