छाती में चाकू घोंप बेटे ने पिता को मारा

405
SHARE

पानीपत शहर के तहसील कैंप के न्यू विकास नगर में बेटे ने पिता की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। शराब पीने के आदी पिता ने रोजाना की तरह टल्ली होकर बेटे से झगड़ा किया। झगड़े के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। तैश में आकर बेटे ने पिता की छाती में चाकू घोंप दिया।

बताया जा रहा है कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में शिशुपाल ने बताया कि वह न्यू विकास नगर, नजदीक राम मंदिर, तहसील कैंप का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी करता है। वे 4 भाई थे, जिसमें बड़े भाई महिपाल का वर्ष 2008 में मर्डर हो गया था। अब वह और उसका भाई राजपाल (47) इक्ट्‌ठे रहते थे।

शिशुपाल ने बताया कि एक बड़ा भाई विजयपाल उनसे अलग रहता है। राजपाल शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब पीता था। रोजाना की तरह बीती रात भी राजपाल शराब पीकर घर आया। कुछ देर बाद ही उसने अपने बेटे सुमित के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal