गुरुग्राम में तोड़फोड़ के दौरान गिरी बिल्डिंग

113
SHARE

हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-1 स्थित एक पुरानी इमारत की तोड़फोड़ के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यह बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें 4 मजदूर मलबे में दब गए। सिविल डिफेंस, दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों ने 2 मजदूरों को सकुशल निकाल लिया। 2 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

सोमवार सुबह 8 बजे के करीब उद्योग विहार के फेस-1 में प्लॉट नंबर 257 में पुरानी और जर्जर इमारत को श्रमिक गिरा रहे थे। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। डीसीपी दीपक सहारण ने बताया कि गत 26 सितंबर से इस इमारत में तोड़फोड़ की जा रही थी। इमारत के गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

डीसीपी ने बताया कि एक मजदूर को करीब आधे घंटे बाद ही निकाल लिया गया, जबकि दूसरे मजदूर को निकालने में करीब डेढ़ घंटा लगा। दोनों को अस्पताल मेंदाखिल कराया गया। इनके दो अन्य साथी अभी मलबे में दबे हुए हैं। भोंडसी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित राज्य आपदा बचाव प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal