मतदान से 2 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की हत्या

103
SHARE

सोनीपत।

मतदान से 2 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों ने गुरुवार रात गांव में प्रचार करके घर लौटते वक्त दोनों पर फायरिंग की। मामले का पता लगते ही एसपी हिमांशु गर्ग व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना गोहाना कस्बे के गांव छिछड़ाना में देर रात सामने आई। जानकारी के मुताबिक दलबीर (53) गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहा था। वह गुरुवार रात अपने बेटे राहुल के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव में प्रचार करने गया था। इसके बाद जब वह प्रचार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे तो घर के पास ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

वहीं बेटे का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके से 8 खोल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा कि दलबीर को 4 से 5 गोली मारी गई हैं। वहीं उनके बेटे राहुल को भी एक या दो गोली लगी हैं। जानकारी के मुताबिक गांव छिडड़ाना में इस बार 4 प्रत्याशी दलबीर समेत प्रवीन, रविंद्र और राजेश मैदान में थे। इनमें से 3 जहां सामान्य वर्ग है। वहीं दलबीर पिछड़े वर्ग से थे। दलबीर की हत्या से गांव में मातम छा गया है। घटना को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है या सरपंची को लेकर इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal