चेयरमैन चुनाव से पहले AAP नेता को उठाया

70
SHARE
अंबाला।
जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव से एक दिन पहले वार्ड-9 से AAP पार्षद मक्खन सिंह लबाना को पुलिस ने उठा लिया है। मक्खन सिंह लबाना खुद जिला परिषद के चेयरमैन पद के दावेदार हैं।
मक्खन सिंह लबाना को हिरासत में लेने के लिए CIA-2 इंचार्ज संदीप सिंह और अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने पूछताछ के लिए लेनी पहुंची।
आम आदमी पार्टी की उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा सरकार करारी हार से बौखलाई हुई है। उसी हार को पलटने के लिए आप नेता मक्खन सिंह लबाना को चुनाव से एक दिन पहले उठा लिया है। भाजपा सरकार पुलिस तंत्र का घोर दुरुपयोग कर रहा है।
जिला परिषद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 15 में से 3 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में मात्र 2 सीटें आई थी। वार्ड नंबर-9 से AAP प्रत्याशी मक्खन सिंह लबाना ने जीत दर्ज कराई थी। मक्खन सिंह लबाना को 5 हजार 59 वोट मिले थे। लबाना ने प्रतिद्वंदी BJP प्रत्याशी मनदीप सिंह राणा को 734 वोट से मात दी है। मनदीप सिंह राणा को 4325 मिले हैं।
BJP छोड़ AAP में शामिल हुए मक्खन सिंह लबाना को जिला परिषद के चुनाव से पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। जिला परिषद का चुनाव लड़ने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। नग्गल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 506 के तहत केस दर्ज किया था। मक्खन सिंह लबाना जुलाई 2022 में BJP छोड़ AAP में शामिल हुए थे। लबाना ने वार्ड नंबर 9 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा था। लबाना को आम आदमी पार्टी को छोड़ने के साथ-साथ चुनाव में पीछे हटने की धमकी दी थी।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal