रोहतक में लोगों ने ट्रेन रोकी, लोकल स्टेशनों पर रोकने की मांग
यात्रियों ने कहा कि दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस कर दिया। जिसके कारण लोकल रूट पर वह नहीं रुकती। इसको दोबारा से पैसेंजर किया जाए। वहीं रद की गई ट्रेनों का संचालन भी किया जाए और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा कदम उठाए जाने चाहिए।
यात्रियों ने कहा कि ट्रेन उपलब्ध नहीं होने के कारण करीब पांच गुना अधिक किराया देना पड़ता है। जहां ट्रेन में यात्रा का पास एक तरफ का 9 रुपए किराया पड़ता है। वहीं अगर प्राइवेट वाहनों या बसों में सफर किया जाता है तो उन्हें 50 रुपए अदा करने पड़ते हैं। इसलिए लोकल स्टेशन के यात्रियों को अधिक परेशानी होती है।
पहले कोरोना के कारण ट्रेनों का सुचारु संचालन नहीं हो पाया। जब ट्रेनों की स्थिति पटरी पर लौटी तो अब ठंड के कारण कई ट्रेन रद की गई है। इसके कारण ट्रेनों में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं समय पर ट्रेन नहीं मिलने से यात्री देरी से घर पहुंचते हैं।
यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन पहले पैसेंजर थी। लेकिन अब कोरोना के बाद इसे एक्सप्रेस कर दिया है। जिसके कारण यह ट्रेन लोकल स्टेशन पर नहीं रुकती। वहीं शाम को करीब 6 बजे रोहतक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन को भी बंद कर दिया। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal
