भिवानी: खराब हुई सरसों लेकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान

148
SHARE

भिवानी।

कई गांवों के किसान अपनी सरसों की बर्बाद फसल लेकर लघु सचिवालय पर पहुंचे। यहां डीसी के माध्यम से पीड़ित किसानों ने सरकार से प्रति एकड़ 50 हज़ार रुपए मुआवज़ा देने की मांग की। किसानों ने कहा कि मुआवज़ा नहीं मिला तो वे मरने के मजबूर होंगे।

शुक्रवार को देवसर, उमरावत, पूर्णपुरा, नवा, धीराना गांव के किसान अपने सरपंचों को साथ लेकर भिवानी लघु सचिवालय पर पहुंचे हैं। किसानों ने हाथों में सरसों के पौधे लिए हुए थे। उन्होंने बताया कि पाले की मार से ये पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने फलियां भी तोड़ कर दिखाई, जिनमें दाना खराब हा चुका है। किसानों ने बताया कि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। अब वे घर का गुजारा कैसे चलाएंगे, समझ नहीं आ रहा।

इस सरसों के सहारे ही किसान अपना परिवार पालते हैं, घर बनाते हैं, बच्चों की शादी करते हैं। उन्होंने कहा कि हर किसान को प्रति एकड़ 50 हज़ार रुपए मुआवज़ा दिया जाए। अन्यथा वो आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। मुआवज़ा नहीं मिला तो ना परिवार पलेगा और बेटियों की शादी कर पाएंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal