सरकार किसान व गरीब हितेषी : कृषि मंत्री जेपी दलाल

60
SHARE
सिवानी/बहल/ तोशाम/कैरू
प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान हितेषी है। सरकार ने किसानों के हितों के लिए बिजली और नहरी पानी जैसी सुविधाओं को पहले से अधिक बढ़ाया है। किसानों के हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेम ग्रस्त, जलभराव और बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए 1200 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। मौजूदा वित्त वर्ष में 50,000 एकड़ भूमि को कृषि योग्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कृषि मंत्री दलाल शनिवार को गांव गढवा व कलाली में ग्रामीणों की समस्या सुनने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके हकों पर किसी भी तरह से कोई आंच नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हकों के लिए ही विशेष योजना लागू करके अब तक 25000 एकड़ सेम ग्रस्त व जलभराव की भूमि को कृषि योग्य बना दिया है। जिला भिवानी के लिए 50 करोड की राशि दी गई है, जिससे जहां भी खेतों में जलभराव व सेम की समस्या बनती है, उसको दूर करके उस भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानो के हितों के चलते बिजली व खाद के दाम नहीं बताए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ साथ सरकार ने गन्ने, धान, कपास, गेहूं व सरसों की रेट बताएं हैं और किसानों को एमएसपी से भी अधिक भाव मिल रहे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। मोदी ने सबसे पहले योग को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने का काम किया। अब युएनो के माध्यम से 2023 को मोटे अनाज को अपनाने के रूप में घोषित करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की बदौलत ही आज स्वदेशी सामान अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि मोदी जी-20 की अध्यक्षता कर रहे हैं, यह बढ़ते हुए भारत की ताकत का प्रमाण है।
उन्होने कहा कि आज हम हर क्षेत्र में सक्षम हैं। हमारे देश में योद्धाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी पूर्ववर्ती सरकारों ने मुख्य मार्गों का नाम भारत देश पर हमला करने वाले आक्रमणकारियों के नाम रखा, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
उन्होंने कहा कि भारत समृद्ध देश बन गया है, जहां पाकिस्तान में 300 रुपए में एक किलो आटा नहीं मिल रहा ,वही हमारा देश 50 करोड लोगों को फ्री में अनाज दे रहा है। सरकार द्वारा चिरायु जैसी योजनाएं लागू की है, जिसके तहत गरीब जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपए तक का इलाज एक साल में फ्री दिया जाएगा। दलाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है, सभी खंड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए सरकार द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कृषि मंत्री दलाल ने गांव गढ़वा में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव की गौशाला के लिए 5 लाख और युवाओं के खेलों के खेल का सामान के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होने गांव कलाली के विकास कार्यों के लिए 10 लाख, खेल के सामान के लिए 2 लाख और जिम व ई लाईब्रेरी बनवाने की घोषणा की।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal