युवक-युवती ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूद कर दी जान

1650
SHARE

सोनीपत।

सोनीपत में एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। दोनों के शव हरसाना गांव रेलवे लाइन पर पड़े मिले। युवती की खेवड़ा गांव की है और युवक की पहचान गढ़ी मोहाना निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की गायब होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की पक्ष का कहना हे कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। लड़के वालों ने इसके लिए धमकी दी थी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

गढ़ी सिसाना के युवक कृष्ण और खेवड़ा की युवती की मौत के मामले में नई जानकारी मिली है। युवती दो दिन पहले अपने गांव खेवड़ा से गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने थाना बहालगढ़ में अपहरण की शिकायत दी थी। युवक-युवती के संबंध के बारे में दोनों के ही परिजनों को पता था।

लड़की की मौत के बाद जीआरपी थाना पहुंचे युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की की तो हत्या हुई है। थाने में शिकायत के बाद लड़के के परिजनों ने सरेआम धमकी दी थी कि उनके परिवार का एक युवक जेल मे है, उसके बाहर आते ही हत्या कर देंगे। बता दें कि युवक कृष्ण और युवती के शव रविवार को हरसाना गांव के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली थी कि दोनों ने सुसाइड किया है। वारदात के कुछ घंटे बाद मृतकों की शिनाख्त हुई तो केस केस में नई जानकारी सामने आने लगी। जीआरपी प्रारंभिक तौर पर जिस केस को सुसाइड मान रही थी। अब लड़की पक्ष के बयान के बाद हत्या के आरोप लग गए हैं।

वारदात के कुछ घंटे बाद मृतक युवक युवती की पहचान हुई। युवक कृष्ण (22) सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना का बताया गया है। वहीं युवती (18) सोनीपत के ही गांव खेवड़ा की है। पता चला है कि युवती 12वीं पास है। लड़की की बुआ की गढ़ी सिसाना गांव में है। युवती का अपनी बुआ के घर आना जाना लगा रहा था। वहीं पर उसकी बोलचाल कृष्ण के साथ हुई। दोनों शादी करना चाहते थे। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन क्या जानकारी देते हैं, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal