पूर्व गवर्नर मर्यादा का उल्लंघन कर रहे-जेपी दलाल

95
SHARE

भिवानी।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में छिड़ी नेताओं की ज़ुबानी जंग के बीच भाजपा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पूर्व गवर्नर सतपाल मलिक अपनी मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दावे पर चुटकी लेते हुए अभय चौटाला के बयान और आरोपों पर भी पलटवार किया।  कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

उन्होंने मीडिया से बात करते समय देश व प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर अपनी राय रखते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किए। गेहूं की ख़रीद व उठान के साथ सरसों की कम आवक पर कार्रवाई करने की बात कही।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पर पैसे लेकर नौकरी देने के अभय चौटाला के आरोपों पर जेपी दलाल ने कहा कि बयानबाज़ी पर कोई रोक नहीं। साथ ही नसीहत दी कि देश में क़ानून का राज है। उनके पास कोई सबूत हैं तो थाने जाकर केस दर्ज करवाएं। ज्ञान चंद गुप्त अगर गलत मिलते तो भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस सरकार आने पर सी-2 फ़ॉर्मूला के साथ MSP देने के दावे पर उन्होंने चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस नेताओं को पता है कि सत्ता में तो आना नहीं, ऐसे में वे कोई भी वादा करने से नहीं चुकते। हुड्डा ने 3 साल तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट दबाए रखी, क्या यह सही था।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal