CBSE 10वीं व 12 वीं का रिजल्ट जारी

138
SHARE

CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं।

10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।

वही कक्षा 12 वीं के परिक्षा परिणाम में इस साल कुल 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। 12वीं में 44 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने 95% और करीब 1.12 लाख स्टूडेंट्स ने 90% मार्क्स हासिल किए हैं।

त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास परसेंटेज के साथ टॉप पर है। 98.64% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 97.40% के साथ चेन्नई तीसरी, 93.24% के साथ दिल्ली वेस्ट चौथी और 91.84% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal