हरियाणा के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

822
SHARE

भिवानी।

मौसम विभाग ने आज 26 जून को हरियाणा के 7 जिलों में भारी से बहुत बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार दोपहर को IMD की ओर से बताया गया कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में आज भारी/बहुत भारी वर्षा होगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

प्रदेश के 9 अन्य जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में भारी बारिश की संभावना है। यहां गरज-चमक व 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। शेष अन्य जिलों कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी में गरज चमक के साथ तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश की संभावना है।

IMD की ओर से बताया गया है कि 30 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चलेगा। कहीं हल्की तो कुछ क्षेत्र में तेज बारिश होगी। आज सुबह से ही कुछेक क्षेत्रों में बारिश चल रही है। कई जिलों में ुसबह से आसमान पर बादल हैं, लेकिन अभी ये बरसाना शुरू नहीं हुए हैं। मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट तो दिया है, लेकिन ये आज कब संभव है, इसको अभी अल्पकालीन सूचना जारी नहीं हुई है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal