हरियाणा के सिरसा में घग्गर का मुख्य बांध टूटा, 16 शहरों में यलो अलर्ट

953
SHARE

हिसार।

हरियाणा में मौसम की खराबी के चलते CM मनोहर लाल खट्‌टर का हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ से नहीं उड़ सका। उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए करनाल, फतेहाबाद और सिरसा आना है। इसके बाद वे चंडीगढ़ से रोड के जरिए ही हिसार के लिए रवाना हुए। हालांकि अचानक वे कैथल पहुंच गए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 16 शहरों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी हुआ है। इनमें बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री , राडौर, पानीपत, निलोखेरी, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा , जगाधरी , छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला शमिल हैं। इ्स दौरान 40 से 60 किलोमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं सिरसा में मल्लेवाला के पास घग्गर नदी का मुख्य बांध टूट गया है। बांध टूटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गांव की मेन रोड पर मिट्‌टी डालकर बांध बनाना शुरू कर दिया है। यहां से दूसरे गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal