Sabalenka US Open Round of 16: मुकाबला रोककर अंपायर से की शिकायत, जानिए क्यों वायरल हो रहा है सबालेंका का यह मैच
बेलारुस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने US Open 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है. तीसरे राउंड के मुकाबले में उन्होंने उजबेकिस्तान की कामिला रखीमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया. हालांकि, इस मुकाबले में आर्यना सबालेंका की जीत से भी ज्यादा चर्चा में रहा उनका मुकाबले को रोकना. सबालेंका ने ऐसा तब किया जब उन्होंने दर्शकों से खचाखच भरे स्टैंड में एक को गांजा पीते देखा.
गांजा पीने के चलते सबालेंका ने रोका अपना मैच
आर्यना सबालेंका उस वक्त मुकाबले के पहले सेट में 2-0 से आगे चल रही थीं. वो सर्व लेने के लिए गईं तभी उन्हें दर्शकों के बीच से मारिजुआना, जिसे आम बोलचाल की भाषा में गांजा कहते हैं, उसकी गंध आई. उन्होंने अपने गेम को वहीं रोककर अंपायर को उसके बारे में बताया. US ओपन 2026 के दौरान घटी इस घटना का वीडियो अब वायरल है.
सबालेंका ने गांजे की घटना पर क्या कहा?
सबालेंका ने मैच के बाद कहा कि आप चाहे कुछ भी पियो लेकिन टेनिस कोर्ट से दूर रहकर. उसके करीब गांजे का नशा नहीं कर सकते. उसके गंध से खेल पाना दुभर हो जाता है.
चमचमाती नेकलेस का क्या राज है?
सबालेंका US Open में एक खास तरह की चमचमाती नेकलेस पहनकर खेल रही हैं. इसे US ओपन की थीम पर भी तैयार किया गया है. सबालेंका ने मैच के बाद मजाकिया लहजे में कहा कि नेकलेस उनके प्लान का हिस्सा है. उसकी चमक से वो अपने विरोधियों का ध्यान भटकाती हैं.
US Open 2026 के राउंड ऑफ 16 में आर्यना सबालेंका का मुकाबला अब USA की टेलर टाउनसेंड के साथ होगा.