Babar Azam Eid 2026: क्रिकेट के बाद अब कुकिंग में जलवा, बाबर ने ईद पर बनाया खास पकवान!

बाबर आजम ने परिवार के साथ मनाई मीठी ईद! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबर का कुकिंग वीडियो, शेफ बन तैयार किया खास पकवान। जानें PSL 2026 को लेकर क्या है तैयारी।

 
Babar Azam Stats in PSL

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने अपने परिवार के साथ ईद मनाई है. परिवार का साथ मिलने से त्योहार तो खास हो जाता है मगर उसे और भी स्पेशल बाबर आजम ने बनाया है खुद से पकवान बनाकर. सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो सामने आए हैं. एक में वो अपने परिवार के साथ त्योहार का लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं दूसरे में वो बखूबी बता रहे हैं कि उनके पास सिर्फ क्रिकेट की ही नहीं बल्कि कुकिंग की भी स्किल्स है.

बाबर आजम की कुकिंग स्किल्स

बाबर आजम ने एक प्रोफेशनल शेफ की तरह अपने पकवान को तैयार किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. सामने आए वीडियो से पता चलता है कि बाबर आजम ने कोई मीठी खाने की चीज बनाई है. बाबर आजम ने उस पकवान को बनाने के बाद उसे खुद ही चखकर भी देखा, जिसके बाद उनका एक्सप्रेशन अपने आप सारी कहानी बयां करता है.

परिवार के साथ बाबर आजम ने मनाई ईद

बाबर आजम ने ईद को भी अपने परिवार के साथ धूम-धाम से सेलिब्रेट किया. ईद पर पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ इस त्योहार को मनाते दिख रहे हैं. बाबर आजम खुशी के इस मौके पर अपने परिवार के लोगों को गले लगाते दिख रहे हैं. वो उनके साथ फन करते दिख रहे हैं.

PSL में खेलते दिखेंगे बाबर आजम

ईद के जश्न के बाद बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते दिखेंगे. इस बार वो ना सिर्फ पेशावर जाल्मी के लिए खेलेंगे बल्कि इस टीम की कप्तानी भी करेंगे. बाबर आजम PSL में अब तक 100 मैच खेल चुके हैं जिसकी 98 पारियों में उन्होंने 3792 रन बनाए हैं. PSL के नए सीजन में उनके सामने 4000 रन के आंकड़े को पार करने की चुनौती होगी.