Bhiwani News: नेशनल एथलेटिक्स में भिवानी के मनोज का जलवा, जीते 2 गोल्ड मेडल

भिवानी के हालुवास निवासी और भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार ने दिल्ली नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में जीता दोहरा स्वर्ण। गोला फेंक और जैवलिन थ्रो में मारी बाजी। पूरी खबर पढ़ें।

 
भिवानी के खिलाड़ी

भिवानी। गांव हालुवास निवासी मनोज कुमार ने दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में भाग लेते हुए गोला फेंक और जैवलिन थ्रो स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की।

मनोज कुमार भूतपूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 90 से अधिक पदक जीत चुके हैं। मीडिया कोऑर्डिनेटर बालकिशन द्वारका ने बताया कि मनोज कुमार इससे पहले एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित चेन्नई, अयोध्या, पुणे, नासिक, जयपुर, कोलकाता और अलवर में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में भी पदक जीत चुके हैं।

इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी जयसिंह, बीरेंद्र, शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर, पवन शर्मा, उमेद सिंह, राजेंद्र ने मनोज को बधाई दी।