Venkatesh Prasad Birthday: जब भारतीय गेंदबाज से उलझना पाकिस्तान को पड़ा भारी, जानें 5 अगस्त को जन्मे खिलाड़ियों की खास कहानियां
5 अगस्त का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है। भारतीय दिग्गज वेंकटेश प्रसाद, आकिब जावेद और नामीबिया के शैकविक समेत 7 खिलाड़ियों का आज जन्मदिन है।
5 अगस्त की तारीख 7 खिलाड़ियों के लिए बेहद स्पेशल है. इनमें से एक खिलाड़ी भारतीय है जो पाकिस्तान के खिलाफ अपनी गेंदबाजी के लिए काफी फेमस है. वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल गेंदबाजी की थी और उसे एक चीयरलीडर से प्यार हो गया था. आइए आपको बताते हैं आज किन खिलाड़ियों का जन्मदिन है.
वेंकटेश प्रसाद का जन्मदिन
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. 1969 में बेंगलुरु में जन्मे वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक के दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं.दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 33 टेस्ट में 96 विकेट हासिल किए. वहीं वनडे में उन्होंने 161 मैचों में 196 विकेट हासिल किए. वेंकटेश प्रसाद को पाकिस्तान के खिलाफ धारदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. 1996 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में आमिर सोहेल और प्रसाद की लड़ाई हो गई थी. सोहेल ने उनकी गेंद पर चौका लगाकर प्रसाद को बल्ला दिखाया था लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर प्रसाद ने सोहेल के स्टंप्स उड़ा दिए.
आकिब जावेद का जन्मदिन
पाकिस्तान के मशहूर तेज गेंदबाज और मौजूदा हेड कोच आकिब जावेद का भी आज 54वां जन्मदिन है. पाकिस्तान के शेखपुरा में जन्मे आकिब जावेद ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट में 54 विकेट हासिल किए. वनडे में उन्होंने 182 विकेट झटके. वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर 7 विकेट था.
शैकविक का जन्मदिन
नामीबिया के ऑलराउंडर शादले वैन शैकविक का भी आज 38वां जन्मदिन है. मूल रूप से साउथ अफ्रीका के रहने वाले शैकविक ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में कमाल प्रदर्शन किया था. शैकविक ने 4 मैचों में 13 विकेट झटके थे. शैकविक ने 13 वनडे मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे. टी20 में 18 मैचों में उन्होंने 28 विकेट झटके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये खिलाड़ी 239 विकेट ले चुका है. शैकविक के लिए भारत बेहद स्पेशल जगह है. दरअसल यही वो जगह है जहां उन्हें एक चीयरलीडर से प्यार हुआ. साल 2010 में भारत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे इस खिलाड़ी को चीयरलीडर एंजेल से प्यार हुआ. 2018 में उन्होंने उनसे शादी कर ली.
5 अगस्त के दिन पाकिस्तान की एक और खिलाड़ी सादिया इकबाल का जन्मदिन भी आता है. बांग्लादेश के खिलाड़ी सोहाग गाजी भी आज 35 साल के हो गए हैं. पीएनजी के असद वाला का भी आज ही जन्मदिन है.

