Virat Kohli News: "विराट को बदनाम करने के लिए मिले थे पैसे", जर्मन मॉडल लिजलाज का चौंकाने वाला खुलासा

जर्मन मॉडल लिजलाज ने खुलासा किया है कि विराट कोहली के खिलाफ बोलने के लिए उन्हें मोटी रकम ऑफर की गई थी। जानें इंस्टाग्राम फोटो लाइक विवाद और मॉडल के बड़े दावों का सच।

 
Virat Kohli Asia's Messi and Ronaldo

 जर्मनी की मॉडल लिजलाज ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ बोलकर उन्हें बदनाम करने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए गए थे. लिजलाज ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया है. लिजलाज ने ऐसा तब हुआ था जब इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने उनकी तस्वीर लाइक की थी और वो चर्चा का विषय बन गया था. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. उनके 273 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर उनकी हरेक हरकत पर फैंस नजर रखते हैं.व

विराट को बदनाम करने के लिए ऑफर हुए पैसे

लिजलाज ने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि फोटो लाइक करने वाली घटना के बाद उन्हें देश के कई मीडिया आउटलेट ने संपर्क किया और विराट के खिलाफ बोलने को कहा. मुझे उनकी नेगेटिव पब्लिसिटी करने के लिए पैसे ऑफर किए गए. हालांकि, जर्मन मॉडल ने वो ऑफर ठुकरा दिए. उन्होंने कहा कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वो कभी भी उनके खिलाफ नहीं बोल सकतीं. लिजलाज ने ये भी कहा कि जब विराट ने उनकी इंस्टाग्राम रील लाइक की थीं, तब वो काफी इमोशनल हो गई थीं, साथ ही हैरान भी थीं.

एशिया के मेसी और रोनाल्डो हैं विराट

लिजलाज ने बताया कि विराट कोहली एशिया के मेसी और रोनाल्डो हैं. उन्होंने ऐसा विराट की लोकप्रियता और उनके प्रभाव को देखते हुए कहा. उन्होंने कहा कि यहां विराट से जुड़ी एक छोटी सी घटना भी तुरंत बड़ी खबर बन जाती है. जिस तरह का क्रेज, पावर और फैन फॉलोइंग विराट की दुनिया भर में है, वो काबिलेतारीफ है.