हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास: 200 T20I मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने T20 करियर का 200वां मैच खेलेंगी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनेंगी।
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना है. इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर इतिहास रच देंगी.
1 / 6

हरमनप्रीत कौर के T20 करियर का ये 200वां मैच होगा. इतने मैच खेलने वाली वो दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर होंगी.
2 / 6

हरमनप्रीत कौर ने अब तक खेले 199 T20I में 4123 रन बनाए हैं और उसमें 32 विकेट भी हासिल किए हैं. अब 200वां T20 वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी.
3 / 6

हरमनप्रीत कौर के बाद सबसे ज्यादा T20I खेलने वाली महिला क्रिकेटर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं. उन्होंने अब तक 184 T20I खेले हैं. सूजी बेट्स इस वर्ल्ड कप के बाद रिटायर भी होंगी.
4 / 6

भारतीय महिला क्रिकेटरों में हरमन के बाद सबसे ज्यादा T20I स्मृति मंधाना ने खेले हैं. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 169वां T20I खेलेंगी. उन्होंने अब तक 168 T20I में 4475 रन बनाए हैं.
5 / 6

Harman Wc
6 / 6

