India vs Sri Lanka Colombo Test: भारत के 503 रनों के जवाब में सोनल डिनुषा का जुझारू अर्धशतक, सीरीज में कायम रखा दबदबा

श्रीलंकाई ऑलराउंडर सोनल डिनुषा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में जड़ा अर्धशतक। लगातार तीसरी पारी में 50+ रन बनाकर बनाई खास हैट्रिक।
 
श्रीलंका टूरिज्म ऑफिशियल पोर्टल

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 25 साल के युवा ऑलराउंडर सोनल डिनुषा ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी के सामने शानदार बल्लेबाजी की. भारतीय टीम की ओर से पहली पारी 503 रनों पर घोषित करने के बाद मुश्किल परिस्थितियों में उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए डिनुषा ने 82 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

सोनल डिनुषा ने लगाई खास हैट्रिक

डिनुषा मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार तीनों पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं और उन्होंने पूरे दौरे पर भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी है. करियर का सिर्फ 5वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे सोनल डिनुषा ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट से ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. गॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया था, जो उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था. फिर दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे.

कोलंबो टेस्ट में भी उन्होंने इस फॉर्म को जारी रखा और लगातार तीसरी पारी में 50+ रन बनाए. डिनुषा की निरंतरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह उनकी पिछली 5 टेस्ट पारियों में चौथा 50 से ज्यादा का स्कोर है. जहां बाकी श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर भारतीय पेस और स्पिन के सामने संघर्ष करता दिखा, वहीं डिनुषा ने आत्मविश्वास के साथ रन गति को बनाए रखा और अपनी टीम को संभालने की जिम्मेदारी उठाई. वो इस सीरीज में फिलहाल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. वहीं, दोनों टीमों के बल्लेबाजों को मिलाकर वो सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.

टेस्ट सीरीज में सोनल डिनुषा का प्रदर्शन

  • गॉल टेस्ट- पहली पारी : 100 रन
  • गॉल टेस्ट- दूसरी पारी : 84 रन
  • कोलंबो टेस्ट- पहली पारी: 50+ रन