IPL 2026: जीत के बाद होटल में अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी, लड़की ने खींचा हाथ

SRH की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा के साथ होटल में हुई अजीब घटना। सेल्फी के चक्कर में लड़की ने खींचा खिलाड़ी का हाथ। वायरल वीडियो और घटना की पूरी सच्चाई यहाँ जानें।

 
सनराइजर्स हैदराबाद न्यूज़

IPL 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. सनराइजर्स की इस जीत में अभिषेक शर्मा की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 गेंदों पर 57 रन बनाकर अपनी टीम को वो जबरदस्त शुरुआत दिलाई, जिसकी उसे दरकार थी. जयपुर का मैदान मारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी टीम होटल पहुंचे. अभिषेक शर्मा भी पूरी टीम के साथ थे. मगर टीम होटल में जो उनके साथ हुआ वो बाकी खिलाड़ियों के साथ नहीं हुआ. होटल में अभिषेक शर्मा के साथ एक लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिससे वो हैरान रह गए.

लड़की ने अभिषेक का हाथ पकड़कर खींचा

अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर लड़की ने अपनी ओर खींचना चाहा. अचानक से जब ऐसा हुआ तो अभिषेक थोड़े चौंक से गए. फिर उन्होंने खुद को संभाला. जो लड़की उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींच रही थी. वहां मौजूद होटल स्टाफ ने उससे अभिषेक का हाथ छुड़ाया. इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

आम तौर पर खिलाड़ी जब होटल में आते हैं तो वहां के लोग उनकी फोटो लेने के लिए किनारे में खड़े होते हैं, ताकि उनकी फोटो और सेल्फी ले सकें. वो लड़की भी होटल में वैसे ही खिलाड़ियों के रास्ते के किनारे में खड़ी थी. लेकिन, अभिषेक की एंट्री होते ही उसने अचानक से उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें खींचने की कोशिश की. कहा ये भी जा रहा है कि जब लड़की ने ऐसी हरकत की, उस वक्त उसका बॉयफ्रेंड वहीं पर मौजूद था. अभिषेक शर्मा के साथ लड़की की हरकत के बाद कई सवाल उठते हैं.

सनराइजर्स ने राजस्थान को हराया

जहां तक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच का सवाल है, सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 5 विकेट से हराया. सनराइजर्स की इस जीत में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप का बड़ा योगदान रहा.