IPL 2026: पैट कमिंस पर BCCI का एक्शन, हार के बाद लगा भारी जुर्माना; स्लो ओवर रेट ने बढ़ाई मुसीबत

गुजरात टाइटंस से करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जानें आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट का पूरा मामला।

 
IPL 2026 Points Table and News

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को दोषी करार दिए जाने के बाद BCCI ने उन पर कार्रवाई की है. गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगा है. हालांकि, इस सजा को पाने वाले वो IPL 2026 में इकलौते कप्तान नहीं हैं. उनसे पहले कप्तानों की लंबी कतार है. पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर तो स्लो ओवर रेट का जुर्माना दो बार लग चुका है.

पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

पैट कमिंस से जुड़ा स्लो ओवर रेट का ये पहला मामला रहा, जिसके चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. स्लो ओवर रेट IPL की आचार संहिता की धारा 2.22 का उल्लंघन है, जिसके लिए मिनिमम जुर्माना ही 12 लाख है.

स्लो ओवर रेट के दोषी कमिंस अकेले नहीं

IPL 2026 में स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पैट कमिंस का नाम सबसे लेटेस्ट है. उनसे पहले इस क्लब में श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल जैैसे कप्तानों के नाम दर्ज हो चुके हैं.

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रन से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए. गुजरात की ओर से सुदर्शन ने 61 रन जबकि सुंदर ने 52 रन की पारी खेली.

जवाब में 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम गुजरात टाइटंस की कमाल की गेंदबाजी के आगे 86 रन पर ऑल आउट हो गई. सनराइजर्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और उसका काम सिर्फ 14. 5 ओवर में ही तमाम हो गया. गुजरात की ओर से रबाडा और होल्डर ने 3-3 विकेट झटके.