IPL 2026 Winner Prediction: अक्षर पटेल ने बताया कौन जीतेगा IPL ट्रॉफी
IPL 2026 में कौन मारेगा बाजी? दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने की बड़ी भविष्यवाणी। जानें क्यों SRH है खिताब की प्रबल दावेदार और क्या है 2016 वाला कनेक्शन।
RCB, GT, SRH, RR… ये वो 4 टीमें हैं जिन्होंने IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाई है. लेकिन, इन 4 टीमों में बाजी मारेगा कौन? IPL की ट्रॉफी जीतेगा कौन? इस सवाल का असली जवाब तो 31 मई को ही मिलेगा. मगर उससे पहले विजेता के नाम को लेकर भविष्यवाणी कर दी गई है. ये भविष्यवाणी किसी साधु-संत या एस्ट्रोलॉजर ने नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के बापू ने की है. अक्षर पटेल का निक नेम बापू है. IPL 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल से चैंपियन टीम को लेकर सवाल KKR के खिलाफ उनका आखिरी ग्रुप मैच खत्म होने के बाद हुआ था.
अक्षर पटेल की नजर में SRH चैंपियन
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में मुरली कार्तिक ने अक्षर पटेल से पूछा कि वो सभी 4 टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं, उन्हें क्या लगता है, कौन सी टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है? इस सवाल के जवाब में अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद का नाम लिया.
SRH को चैंपियन बताने के पीछे की खतरनाक वजह
अक्षर पटेल ने अपने एक्सपीरियंस से सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ चैंपियन ही नहीं आंका बल्कि वो खतरनाक वजह भी बताई, जिसके चलते उन्होंने उस टीम पर मुहर लगाई. उन्होंने कहा कि जब उस टीम के टॉप थ्री रन बनाते हैं तो फिर उसे रोक पाना मुश्किल हो जाता है.
आंकड़े भी अक्षर पटेल के दावे के साथ
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत को लेकर अक्षर पटेल की भविष्यवाणी को उस आंकड़े से भी बल मिलता है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. IPL में प्लेऑफ के आने के बाद अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब टॉप -2 से बाहर रहने वाली किसी टीम ने IPL का खिताब जीता है और वो टीम सनराइजर्स हैदराबाद है. ऑरेंज आर्मी के नाम से मशहूर इस टीम ने 2016 में ये करिश्मा कर दिखाया था.
क्या 10 साल बाद फिर होगा ऐसा?
ऐसे में हैरानी नहीं होगी अगर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल फिर से वही करिश्मा IPL में दोहराता दिखे. बड़ी बात ये है कि 2016 में भी SRH ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वॉर्नर के अंदर चैंपियन बनी थी और 2026 में भी उसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं.

