सिडनी सिक्सर्स के हेड कोच बने जेम्स होप्स; 2 साल के लिए हुआ करार

IPL में पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स अब बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के हेड कोच होंगे। जानें उनके 2 साल के करार और कोचिंग करियर के बारे में।

 
BBL 2026 अपडेट

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स को बिग बैश में बड़ा मौका मिला है. उन्हें मेंस BBL का खिताब 3 बार जीतने वाली सिडनी सिक्सर्स ने एक अहम जिम्मेदारी से नवाजा है. IPL में पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे जेम्स होप्स को सिडनी सिक्सर्स ने अपना हेड कोच नियुक्त किया है. इस रोल के लिए जेम्स होप्स का सिडनी सिक्सर्स के साथ दो साल का करार हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 वनडे और 12 T20 खेलने वाले जेम्स होप्स बिग बैश के अगले सीजन से पहले सिडनी सिक्सर्स के हेड कोच का पद संभाल लेंगे.

इन 7 टीमों से जुड़े रहे हैं जेम्स होप्स

ये पहली बार होगा जब जेम्स होप्स किसी टीम की हेड कोच की भूमिका निभाते दिखेंगे. वो अब तक IPL की 2 टीमों समेत दुनिया भर की T20 लीग में 7 टीमों से जुड़े रहे हैं, लेकिन वहां उनकी भूमिका या तो बॉलिंग कोच या असिस्टेंट कोच की रही है. IPL में जेम्स होप्स पंजाब किंग्स के साथ तो बतौर बॉलिंग कोच जुड़े ही हैं. वहीं इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ वो असिस्टेंट कोच के नाते जुड़े थे. उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए बॉलिंग कोच की भूमिका निभाई है. वहीं ब्रिसबेन हीट्स, क्वींसलैंड बुल्स, होबार्ट हरिकेन्स और तस्मानियन टाइगर्स के साथ वो असिस्टेंट कोच जुड़े रहे.

सिडनी सिक्सर्स के हेड कोच बने जेम्स होप्स

सिडनी सिक्सर्स का हेड कोच बनकर जेम्स होप्स ने कहा कि उनके लिए ये एक बड़ी बात है कि वो एक ऐसे क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसका एक गौरवान्वित इतिहास रहा है और जिसकी नींव मजबूत है. उन्होंने आगे कहा कि वो सिडनी सिक्सर्स के काबिल खिलाड़ियों के साथ काम करने और बिग बैश में सिक्सर्स के आगे के सफर में अपना योगदान देने को लेकर बेताब हैं.

सिडनी सिक्सर्स ने क्यों जेम्स होप्स को बनाया हेड कोच?

सिडनी सिक्सर्स के जनरल मैनेजर रसैल हैंस ने जेम्स होप्स के हेड कोच बनाए जाने को नए अध्याय की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि जेम्स का क्रिकेटिंग माइंड बेहतरीन है, जिससे हमें नए खिलाड़ियों के विकास में और टीम के ट्रैक रिकॉर्ड को सुधारने में मदद मिलेगी. हमने उनके ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की T20 लीग के एक्सपीरियंस को देखते हुए हेड कोच बनाने का फैसला किया है,