IPL 2026: 5 हार के बाद KKR की पहली जीत, ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोए खिलाड़ी

IPL 2026 में KKR की वापसी! राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत। वरुण चक्रवर्ती का बड़ा बयान- खिताब जीतने पर भी इतने खिलाड़ी नहीं रोए थे।

 
आईपीएल लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

सच ही कहा जाता है कि पहली चीज, पहली ही होती है. उसकी जगह कोई नहीं ले सकता. सफर में आगे कई और मोड़ आ सकते हैं, कुछ और उपलब्धियां दर्ज हो सकती हैं. लेकिन, जो पहला है, वो पहला है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी वैसी ही पहली खुशी का जब एहसास किया, तो आंसूओं का सैलाब बह चला. IPL 2026 में लगातार 5 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को हराकर KKR ने अपनी पहली जीत का दीदार किया . ईडन गार्डन्स पर RR को 4 विकेट से हराकर KKR जब ड्रेसिंग रूम में पहुंची तो खिलाड़ियों के इमोशन थमने का नाम नहीं ले रहे थे.

KKR के लिए जीत की अहमियत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत की अहमियत KKR के लिए कितनी ज्यादा थी, ये उसके खिलाड़ियों के चेहरे बता रहे थे. ये जीत IPL 2026 में KKR को लगातार लगे चोटों पर मरहम की तरह थी. ये जीत उस टॉनिक की तरह है, जो शायद कोरबो, लड़बो, जीतबो रे कहने वाली टीम के अंदर नया जोश भर सकती है. ये लीग की शुरुआत में बेपटरी हुई कोलकाता नाइट राइडर्स को फिर से पटरी पर लाने वाली जीत साबित हो सकती है.

इतने लोगों को रोते IPL जीतने पर भी नहीं देखा- वरुण चक्रवर्ती

अब जब एक जीत के मायने इतने होंगे तो फिर इमोशन तो आंसू बनकर निकलेंगे ही. वही, ईडन गार्डन्स पर कोलकाता की टीम के ड्रेसिंग रूम में भी हुआ, जिसे उसके खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने अपने शब्दों में बयां किया है. KKR के स्टार स्पिनर ने कहा कि उन्होंने कई लोगों को रोते हुए देखा. इतने लोग तब भी नहीं रोए थे, जब KKR ने IPL 2024 का खिताब जीता था.

वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में चटकाए थे 3 विकेट

KKR के ड्रेसिंग रूम का ये हाल बताने वाले वरुण चक्रवर्ती ने ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका भी निभाई. उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए 4 ओर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.