IPL 2026: फिल सॉल्ट की वापसी पर बढ़ा सस्पेंस; भारत लौटे या अभी भी UK में? जानें ताजा अपडेट
IPL 2026 Phil Salt Update: क्या फिल सॉल्ट आरसीबी में लौट आए हैं? उंगली की चोट के बाद उनकी वापसी को लेकर विरोधाभासी खबरें। जानें जैकब बेथेल के प्रदर्शन और सॉल्ट की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट।
RCB vs PBKS मुकाबले से पहले फिल सॉल्ट पर जो अपडेट सामने आया है, उसने उनके IPL 2026 में आगे खेलने पर सस्पेंस लटका दिया है. फिल सॉल्ट को लेकर पहले खबर थी कि वो भारत लौट चुके हैं. लेकिन, अब जो अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक वो अब भी UK में ही हैं. फिल सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में उंगली की इंजरी हुई थी. IPL 2026 में पहले 6 मुकाबले खेलने के बाद वो स्कैन के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए थे.
फिल सॉल्ट अभी UK में हैं
फिल सॉल्ट के भारत लौटने की खबर तब सुर्खियों में आई जब क्रिकबज के एक्सपर्ट ने उस बारे में जानकारी दी. क्रिकबज के एक्सपर्ट ने कहा कि फिल सॉल्ट भारत लौट आए हैं और RCB के साथ जुड़ भी चुके हैं. लेकिन, अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक फिल सॉल्ट इंडिया नहीं लौटे हैं बल्कि अभी इंग्लैंड में ही हैं. ESPN Cricinfo से जुड़े मैट रॉलर, जो कि इंग्लैंड में ही रहते हैं, उन्होंने भी फिल सॉल्ट के इंग्लैंड में ही होने की खबर कन्फर्म की.
IPL 2026 में खेलने पर क्या अपडेट?
अब सवाल है कि फिल सॉल्ट अगर अब भी UK में हैं तो क्या वो IPL 2026 में आगे खेलते दिखेंगे. इस बारे में दो तरीके की जानकारी है. लेकिन, कुछ भी आधिकारिक नहीं है. पहली रिपोर्ट के मुताबिक फिल सॉल्ट लीग स्टेज के मैच से बाहर रहेंगे और प्लेऑफ में वापसी कर सकते हैं. वहीं दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक सॉल्ट इस पूरे सीजन ही बाहर रहेंगे.
IPL 2026 में सॉल्ट VS बेथेल
IPL 2026 में फिल सॉल्ट ने जो 6 मुकाबले खेले उसमें उका प्रदर्शन दमदर रहा. उन्होंने उन 6 मुकाबलों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. IPL 2026 में सॉल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल विराट कोहली के साथ ओपन कर रहे हैं. हालांकि, अब तक खेली अपनी 6 पारियों में बेथेल ने सिर्फ 85 रन ही बनाए हैं.

