रिंकू सिंह ने लपके 5 हैरतअंगेज कैच, बचपन के 'शौक' ने KKR को दिलाई रोमांचक जीत

KKR vs LSG: इकाना स्टेडियम में रिंकू सिंह की जादुई फील्डिंग। मैच और सुपर ओवर मिलाकर लपके 5 कैच। जानें रिंकू के बचपन की उस पसंद के बारे में जिसने लखनऊ को हराया।

 
प्लेयर ऑफ द मैच रिंकू सिंह

रिंकू सिंह की बचपन की पसंद के बारे में क्या आप जानते हैं? उनकी उसी पसंद ने तो LSG को हरवाकर KKR की मौज कराने में बड़ी भूमिका निभाई है. सीधे-सीधे कहें को कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम पर मिली जीत में रिंकू सिंह की बचपन की पसंद छाई रही है. यहां तक कि रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच बनाने में भी उसका हाथ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि KKR के स्टार ऑलराउंडर की बचपन की पसंद है क्या? उसका ताल्लुक मैच में की उनकी फील्डिंग से है.

बचपन से पसंद है फील्डिंग- रिंकू सिंह

KKR और LSG के बीच खेले मैच के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें फील्डिंग पसंद है. बचपन से ही ये उनकी हमेशा पसंद रही है. उन्होंने कहा कि मैं फिट हूं, मैं तेज दौड़ सकता हूं और ग्राउंड के एरिया को भी कवर कर सकता हूं. मैं अपनी फील्डिंग का भरपूर आनंद लेता हूं.

फील्डिंग से रिंकू सिंह ने मैच पर कैसे असर डाला?

रिंकू सिंह ने फील्डिंग के जरिए LSG के खिलाफ मैच पर अब कैसे असर डाला, वो देखिए. उन्होंने इस मैच में कुल 5 कैच पकड़े, जिसमें से एक कैच उन्होंने सुपर ओवर में लपका. KKR और LSG का मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में गया था, जिसके जरिए इसका फैसला हुआ.

मैच में 4 कैच. सुपर ओवर में 1 कैच लपके

रिंकू सिंह ने पहले तो मैच 4 कैच – एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह और जॉर्ज लिंडे- के लपके. ये चारों बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. 5वां कैच सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने फिर से एडेन मार्करम का लपका. सुनील नरेन की गेंद पर पकड़े उनके उस कैच का ही नतीजा रहा कि लखनऊ की टीम सुपर ओवर भी पूरा नहीं खेल सकी.

एडेन मार्करम सुपर ओवर में गिरे उसे LSG के दूसरे विकेट थे, जो कि तीसरी गेंद पर आउट हुए थे. KKR को सुपर ओवर में जीत के लिए 2 रन का लक्ष्य मिला, जिसे रिंकू सिंह में पहली ही गेंद पर चौका मारकर हासिल कर लिया.