MLC 2026: IPL में मौका न मिला, अब अमेरिका में तजिंदर सिंह का मचा डंका

IPL में डेब्यू न कर पाने वाले तजिंदर सिंह का MLC में कमाल। सिएटल ओरकास के खिलाफ खेली तूफानी पारी, MI न्यूयॉर्क को दिलाई शानदार जीत। पढ़ें पूरी खबर।

 
तजिंदर सिंह IPL करियर

Major League Cricket के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने सिएटल ओरकास को 17 रन से हरा दिया. उसकी जीत में हीरो बने 34 साल से तजिंदर सिंह, जिन्हें आईपीएल में भी टीमों ने भी खरीदा था. लेकिन बस खरीदा और रिलीज किया. उन्हें IPL में अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला. लेकिन, अब MLC में उनके नाम का डंका बज रहा है. उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट के लगातार दूसरे सीजन अपने कारनामे को दोहराते हुए अपनी टीम MI न्यूयॉर्क को जीत दिलाई है. बड़ी बात ये भी है कि तजिंदर सिंह ने दोनों ही बार अपना कमाल एक ही विरोधी टीम यानी सिएटल ओरकास के खिलाफ ही दिखाया है.

IPL के ऑक्शन में दो बार बिके मगर डेब्यू को तरसे

भारत में राजस्थान से घरेलू क्रिकेट खेल चुके तजिंदर सिंह को 2018 के IPL ऑक्शन में सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. उसके बाद उन्हें 2020 के IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा. मगर इन दोनों में से किसी टीम से भी उन्हें IPL में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में उन्होंने पिछले सीजन ही डेब्यू किया. इस बार उनका दूसरा सीजन है. इन दो सीजन में ही ऑलराउंडर तजिंदर सिंह MLC में MI न्यूयॉर्क के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं.

लगातार दूसरे सीजन में 22 गेंदों में फिफ्टी वाला कारनामा

MLC 2026 के 25वें मैच में सिएटल ओरकास के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI न्यूयॉर्क के लिए तजिंदर सिंह ने 27 गेंदों पर 244.44 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 22वीं गेंद पर पूरा किया. ये उनके T20 करियर का दूसरा अर्धशतक रहा, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

तजिंदर सिंह ने इससे पहले MLC 2025 में सिएटल ओरकास के ही खिलाफ 35 गेंदों पर 95 रन बनाए थे. 8 छक्के और 8 चौके से सजी उस पारी के दौरान भी तजिंदर ने अपना अर्धशतक 22वीं गेंद पर ही पूरा किया था. वो उनके T20 करियर का पहला अर्धशतक था.

MI न्यूयॉर्क ने सिएटल ओरकास को हराया

MLC 2026 में तजिंदर सिंह के दमदार 66 रन की पारी के दम पर MI न्यूयॉर्क ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में सिएटल ओरकास 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. सिएटल ओरकास पर MI न्यूयॉर्क की इस जीत में तजिंदर सिंह के अलावा काइरन पोलार्ड की 54 रन की पारी का भी बड़ा रोल रहा. MI न्यूयॉर्क की जीत में तजिंदर सिंह को प्लेययर ऑफ द मैच चुना गया.