कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भरा युवाओं में राष्ट्र प्रेम का जज्बा

94
SHARE

लोहारू।

प्रदेश के कृषि एवम पशुपालन मंत्री जेपी दलाल की अगुवाई में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति का जन सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में किसान व आमजन और युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कृषि मंत्री दलाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा ढिगावा से शुरु हुई और करीब 6 कि.मी. का सफर तय किया और सिंघानी के शहीद स्मारक में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह पर यात्रा का सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के दौरान 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के संयोजक और प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे का मान सबसे पहले हैं, जिसके लिए अमर शहीदों ने अपना बलिदान किया। उन्होंने कहा कि हजारों-हजारों की संख्या में उमड़ा ये जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोहारू क्षेत्र के लोग राष्ट्र की आन-बान और शान को किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे और जब भी देश को बलिदान की जरूरत होगी तो वो सबसे आगे होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है, जिन्होंने भारत देश को एक बार फिर से पूरे विश्व में सिरमौर बनाया है। उन्होंने कहा कि आज भारतवासी अपना सीना गर्व से तानकर चलते हैं और फक्र से कहते हैं हमें भारतवासी है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारे ने देश ने अपनी खोई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश शहीदों के सम्मान के लिए खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र से शुरु हुई यह यात्रा दिल्ली तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है और जब यह फहरता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का एहसास करवाता है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्ष्ेात्र वीरों की भूमि है। यहां के युवाओं ने राष्ट्रप्रेम में इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर किसी भी प्रकार की विपत्ति आई है तो यहां के युवाओं अपना सीना तानकर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि हम अमर शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति का होना जरूरी है।
इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगहों-जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। यहां गांव के लोगों ने कृषि मंत्री जयप्रकाश लाल का फूल-मालाओं से बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा ढिगावा के मुख्य मार्ग से होते हुए सिंघानी पहुंची। तिरंगा यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की।
यात्रा के समापन अवसर पर सिंघानी के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी कहा कि जो शहीदों के सम्मान में निकाली गई है, लोगों को प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि इतनी विशाल संख्या में तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में मोटर साईकिलो का शामिल होना केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों में आस्था व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि गरीब किसान और मजदूर को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । सरकार की हर योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। लोगों को बिजली ,पानी ,शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।तिरंगा यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, धर्मेंद्र जिंदल, कैप्टन रामफल श्योराण, विजय पूनिया, लाल सिंह बड़वा, राजीव श्योराण, रविंद्र मंढोली, चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण मान, चेयरमैन विजय फोगाट,गजानंद अग्रवाल, सुनील, कर्मवीर व सतवीर चहड़़, सुनील थेबड़, कमलेश भोड़ूका, दौलतराम,सरपंच साधुराम पनिहार, रोहतास चौहान,कमल सैनी, महेश गांधी, अजीत खरकड़ी,जेपी दुबे,गजेंद्र मंडोली, एडवोकेट संजय नेहरा, अरूण खरकड़ी, रोहतास श्योराण,गुलशन मंत्री, सैली कादयान,वीरेंद्र लांबा,रामदत्त पहाड़ी,सरपंच धीरसिंह नेहरा,बलदेव मास्टर,रामकिशन शर्मा,नवीन सुरतपुरिया, सुरेंद्र नेहरा,ओमबीर भडिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीण, युवा व किसान शामिल हुए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal