Haryana Agriculture News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का डेटा सुधारने में जुटे 4400 पटवारी, कुरुक्षेत्र अव्वल

हरियाणा के 23 जिलों में 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल के मिसमैच भूमि डेटा का भौतिक सत्यापन 91 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।

 
mismatch land verification

प्रदेश के 23 जिलों में 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर दर्ज 23,31,540 एकड़ मिसमैच भूमि के भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 91.01 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। कृषि एवं राजस्व विभाग के करीब 4400 पटवारी सैटेलाइट इमेज और जमीनी स्तर पर इस डेटा को दुरुस्त करने में जुटे हैं। आंकड़ों के अनुसार, कुरुक्षेत्र जिला 99.89 फीसदी सत्यापन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि अंबाला 99.50 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, सबसे कम 69.97 फीसदी सत्यापन सिरसा जिले में हुआ है।

🛰️ डेटा मिसमैच होने से किसानों को आ रही थी यह परेशानी

पोर्टल पर किसानों द्वारा दी गई जानकारी और सैटेलाइट इमेज में अंतर होने के कारण डेटा मिसमैच दर्शाया जा रहा था। इसके चलते किसानों को प्राइवेट बोली पर फसल बेचने पर भावांतर भरपाई और सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ मिलने में बाधा आ रही थी। भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन किसानों के लिए फसल बिक्री और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना बेहद आसान हो जाएगा।

📊 भिवानी जिले में सबसे ज्यादा आया था मिसमैच डेटा

भिवानी जिले में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा 3,04,744 एकड़ मिसमैच डेटा सामने आया था। यहां स्थिति को सुधारने के लिए 200 से अधिक पटवारियों को मैदान में उतारा गया है। भिवानी में अब तक 91.33 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, तथा शेष डेटा को वीरवार शाम तक पूरी तरह सत्यापित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि पोर्टल का डेटा दुरुस्त हो सके।

📋 प्रदेश में जिलावार फसल का भौतिक सत्यापन रिपोर्ट
क्र.सं. जिला कुल एरिया (एकड़) वेरीफाई क्षेत्र लंबित क्षेत्र वेरीफाई प्रतिशत
1 अंबाला 64,574.39 64,251.98 322.41 99.50
2 भिवानी 3,04,744.49 2,78,316.30 26,428.18 91.33
3 चरखी दादरी 1,39,299.27 1,29,738.53 9,560.74 93.14
4 फरीदाबाद 19,412.91 19,061.23 351.68 98.19
5 फतेहाबाद 1,17,613.51 99,422.98 18,190.53 84.53
6 गुरुग्राम 49,221.64 46,388.64 2,833.00 94.24
7 हांसी 66,147.45 63,272.19 2,875.25 95.65
8 हिसार 1,59,223.03 1,56,350.44 2,872.59 98.20
9 झज्जर 1,00,393.19 95,045.65 5,347.53 94.67
10 जींद 1,04,486.82 94,026.67 10,460.15 89.99
11 कैथल 38,689.41 37,569.80 1,119.61 97.11
12 करनाल 64,019.41 63,156.38 863.02 98.65
13 कुरुक्षेत्र 59,731.30 59,662.99 68.31 99.89
14 महेंद्रगढ़ 1,44,060.32 1,42,483.97 1,576.34 98.91
15 मेवात 88,247.35 87,165.16 1,082.19 98.77
16 पलवल 79,860.61 77,583.85 2,276.76 97.15
17 पंचकूला 26,310.05 21,369.10 4,940.94 81.22
18 पानीपत 47,589.52 43,340.76 4,248.76 91.07
19 रेवाड़ी 76,594.27 72,546.56 4,047.70 94.72
20 रोहतक 73,609.68 69,812.31 3,797.36 94.84
21 सिरसा 3,20,062.78 2,23,960.02 96,102.76 69.97
22 सोनीपत 68,688.30 62,776.39 5,911.90 91.39
23 यमुनानगर 1,18,961.06 1,14,692.54 4,268.52 96.41
कुल योग 23,31,540.83 21,21,994.53 2,09,546.30 91.01
📌 भिवानी जिले का तहसीलवार विवरण
तहसील कुल एरिया (एकड़ में) वेरीफाई क्षेत्र लंबित क्षेत्र वेरीफाई प्रतिशत
बहल 43,100.24 34,436.38 8,663.86 79.90
बवानीखेड़ा 23,740.33 22,105.63 1,634.69 93.11
भिवानी 70,634.10 66,122.89 4,511.21 93.61
लोहारू 42,704.71 41,841.71 863.00 97.98
सिवानी 46,226.84 39,711.77 6,515.06 85.91
तोशाम 78,338.25 74,097.90 4,240.34 94.59
कुल 3,04,744.49 2,78,316.30 26,428.18