{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Asian Games 2026: भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा का दबदबा; सभी 18 खिलाड़ी प्रदेश से

एशियन गेम्स 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम का चयन। खास बात यह है कि टीम के सभी 18 पहलवान हरियाणा के रहने वाले हैं। देखें पूरी लिस्ट और वजन वर्ग।

 

हरियाणा : एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने हैं। एशियन गेम्स 2026 के दो दिवसीय ट्रायल के नतीजे आ चुके हैं। देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 18 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम के सभी 18 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। 

बताया जा रहा है कि पिछले एशियाई खेलों में हरियाणा के 7 पहलवानों ने मेडल जीते थे। वहीं कुछ पहलवान सेना, रेलवे या दिल्ली की तरफ से मैट पर उतरे हैं, लेकिन वह हरियाणा के ही रहने वाले हैं। 

जानें किसका हुआ चयन

पुरुष फ्रीस्टाइल

57 किग्रा अमन सहरावत
65 किग्रा सुजीत कलकल
74 किग्रा सागर जगलान
86 किग्रा मुकुल दहिया
97 किग्रा दीपक पूनिया
125 किग्रा रजत रुहल

महिला फ्रीस्टाइल

50 किग्रा दीपांशी राठी
53 किग्रा अंतिम पंघाल
57 किग्रा मनीषा भनवाला
62 किग्रा मानसी अहलावत
68 किग्रा निशा दहिया
76 किग्रा प्रिया मलिक

पुरुष ग्रीको-रोमन

60 किग्रा सुमित
67 किग्रा दीपक
77 किग्रा अमन
87 किग्रा सुनील कुमार
97 किग्रा नितेश
130 किग्रा दीपांशु