{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Australia Tour of South Africa 2026: 2018 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी कंगारू टीम, स्टीव स्मिथ होंगे शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का किया ऐलान। मार्नस लाबुशेन को मिली जगह।
 

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है. उन 16 खिलाड़ियों में सेलेक्टर्स ने उस पर भी भरोसा जताया है, जिसके इस दौरे के लिए टीम में चुने जाने पर सस्पेंस था. हम बात कर रहे हैं, मार्नस लाबुशेन की. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद टीम में लाबुशेन की जगह को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी थी. लेकिन, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम के ऐलान के बाद ये साफ हो चुका है कि सेलेक्टर्स का भरोसा अब भी उन पर बरकरार है.

बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद पहला साउथ अफ्रीका दौरा

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का ये साल 2018 के बाद साउथ अफ्रीका का पहला दौरा होगा. 8 साल पहले हुए पिछले दौरे पर घटी बॉल टेंपरिंग की घटना तब वर्ल्ड क्रिकेट में भूचाल ला दिया था. उस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों- डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट- पर कार्रवाई हुई थी और उन्हें बैन किया गया था. मौजूदा दौरे की टीम में उन 3 खिलाड़ियों में बस स्टीव स्मिथ ही शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ मकाय टेस्ट में टीम का हिस्सा थे. टीम में कूपर कोनोली को भी मौका मिला है, जो इस बात का प्रमाण है कि सेलेक्टर्स का उन्हें लेकर लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में सोच रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पर.