{"vars":{"id": "123258:4912"}}

FIFA वर्ल्ड कप 2026: एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, तोड़े बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में किलियन एम्बाप्पे का जलवा। नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। जानें मेसी के रिकॉर्ड से कितनी दूर हैं एम्बाप्पे।

 

किलियन एम्बाप्पे का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कमाल जारी है. फ्रांस के इस स्ट्राइकर ने स्वीडन के खिलाफ दो गोल दागकर ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

1 / 5

एम्बाप्पे वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने नॉक आउट स्टेज में कुल 10 गोल दाग दिए हैं जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

2 / 5

फ्रांस के इस तूफानी खिलाड़ी ने ब्राजील के दिग्गज लियोनिडास और रोनाल्डो को पीछे छोड़ा. बता दें एम्बाप्पे ने साल 2018 में पहला वर्ल्ड कप खेला था और वो तीसरी बार ये टूर्नामेंट खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने नॉकआउट राउंड में अर्जेंटीना के खिलाफ कुल 5 गोल दागे हैं. पोलैंड के खिलाफ वो 2 और क्रोएशिया के खिलाफ एक गोल कर चुके हैं. स्वीडन के खिलाफ अब 2 गोल दागकर वो नॉकआउट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए.

3 / 5

एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप में कुल 18 गोल दागकर टॉप पोजिशन हासिल की है. उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज़ का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम 16 गोल थे.

4 / 5

एम्बाप्पे अब फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से सिर्फ एक गोल दूर हैं. ये खिलाड़ी 18 मैचों में 18 गोल कर चुका है और मेसी के 19 गोल हैं. साफ है मेसी का रिकॉर्ड खतरे में है.

5 / 5