जोफ्रा आर्चर से डरते हैं रवींद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी बोले- 'किसी से नहीं', देखें वायरल वीडियो
राजस्थान रॉयल्स के रैपिड फायर राउंड में रवींद्र जडेजा ने बताया कि उन्हें जोफ्रा आर्चर से डर लगता है, वहीं युवा वैभव सूर्यवंशी ने कहा 'किसी से नहीं'। पढ़ें पूरी खबर।
रवींद्र जडेजा फिट हैं और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया में वापसी भी कर चुके हैं. लेकिन, इस बीच राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा उनका और वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है. उस वीडियो में RR के दोनों खिलाड़ी सवालों के रैपिड फायर राउंड से गुजरते दिखते हैं. उसी दौरान एक सवाल दोनों से ये होता है कि उन्हें किस गेंदबाज से डर लगता है?
रवींद्र जडेजा को किस गेंदबाज से डर लगता है?
ये सवाल पहले IPL को लेकर था, जिसका जवाब देते हुए वो खुद के लिए जोफ्रा आर्चर का नाम लेते हैं. लेकिन, फिर उसी सवाल को जडेजा से इंटरनेशनल लेवल पर भी पूछा गया. जडेजा ने फिर भी जोफ्रा आर्चर का नाम लिया.
वैभव सूर्यवंशी को किस गेंदबाज से डर लगता है?
रवींद्र जडेजा के बाद बारी वैभव सूर्यवंशी से पूछने की आई. वैभव से भी वही सवाल हुआ- किस गेंदबाज से डर लगता है? इस सवाल के जवाब में वैभव ने कहा किसी से नहीं. रवींद्र जडेजा तुरंत ही वैभव के उस जवाब को और दिलचस्प बना देते हैं. वो कहते हैं- ऐसा कोई आया नहीं है मार्केट में.
बल्लेबाजी में वैभव और जडेजा को क्या पसंद है?
रैपिड फायर सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा से कुछ और सवाल होते हैं . जैसे उन्हें कैसी बल्लेबाजी करना पसंद है? इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी कहते हैं- फीयरलेस. वहीं रवींद्र जडेजा का जवाब मैच्योरिटी होता है.
बल्लेबाजी में दिखता है फीयरलेस अंदाज
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में उनके फीयरलेस अप्रोच की झलक तो दिखती है. IPL में ऐसा सबने देखा है और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनकी वो झलक साफ दिख रही है. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खत्म हुई 3 T20 की सीरीज में वैभव सबसे ज्यादा 151 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था.