{"vars":{"id": "123258:4912"}}

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सपना पूरा होने पर हुए भावुक

आयरलैंड दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी (नंबर 3)। जर्सी पाकर भावुक हुए युवा खिलाड़ी ने कहा- इसी दिन के लिए बल्ला पकड़ा था।
 

लंदन के रास्ते टीम इंडिया आयरलैंड के बेलफास्ट पहुंचेगी, जहां 26 जून को पहला T20 मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरे पर रवाना होने से पहले वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम इंडिया की जर्सी दी गई. जर्सी पर लिखा था नंबर 3. टीम होटल के कमरे में जाकर जिन्होंने जर्सी दी, वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें प्रणाम भी किया. जर्सी मिलने के बाद वैभव की खुशी देखने लायक रही

वैभव सूर्यवंशी को किसने दी टीम इंडिया की जर्सी?

BCCI ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी मिलने की पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर उसे शेयर किया है. होटल में वैभव के कमरे तक टीम इंडिया की जर्सी पहुंचाने का काम रघु ने किया है. रघु भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट हैं. वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु को पैर छूकर प्रणाम किए, फिर उनसे जर्सी ली. जर्सी मिलते ही वैभव उसे काफी देर तक निहारते रहे. उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी. वो नि:शब्द थे. उस जर्सी ने उन्हें उनके सपने के पूरे होने का एहसास कराया.

टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव?

टीम इंडिया की जर्सी को कमाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि इसी दिन के लिए तो उन्होंने बल्ला पकड़ा था. उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का एक मेन स्टेप पूरा हुआ. जर्सी मिलने की खुशी जाहिर करते हुए वैभव ने कहा कि उनके पास शब्द नहीं है उसे बयां करने के लिए. उन्होंने कहा कभी-कभी ऐसा होता है कि जो चीज होती है आपके साथ आप उस पर कुछ रिएक्ट नहीं कर पाए. वही हाल उस वक्त उनका था. उन्हें पता नहीं चल रहा था कि अपनी खुशी को वो कैसे रिएक्ट करें?

भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होने वाला है. इस दौरे पर 2 T20 की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में होंगे.