एशियन गेम्स ट्रायल: विनेश फोगाट की बैक-टू-बैक जीत, दूसरे राउंड में निशु को हराया
विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स ट्रायल के दूसरे राउंड में निशु को 7-6 से दी मात। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद 53 किलो कैटेगरी में विनेश का शानदार प्रदर्शन।
May 30, 2026, 19:38 IST
हरियाणा : विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल में दूसरे राउंड का मुकाबला भी जीत चुकी हैं। पहले मुकाबले में विनेश ने 53 किलो वेट कैटेगरी में हरियाणा की ही ज्योति सिहाग को 7-1 से हराया था। अब दूसरे मुकाबले में विनेश ने पहलवाल निशु को पटखनी दी। रेफरी ने विनेश को 7-6 से विनर घोषित किया।
बता दें कि बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने विनेश को ट्रायल की अनुमति दी थी। 28 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने उनका ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया था।