एशियन गेम्स ट्रायल: सेमीफाइनल में हारीं विनेश फोगाट; मीनाक्षी ने 6-4 से दी मात
ओलिंपियन विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 6-4 से हार गईं। जानें विनेश के प्रदर्शन और मीनाक्षी की इस बड़ी जीत का पूरा विवरण।
May 30, 2026, 19:46 IST
दिल्ली : ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए ट्रायल दे रही हैं। 53 किलो भार वर्ग में लगातार दो राउंड जीतने के बाद वो सेमीफाइनल मैच हार गईं। मीनाक्षी ने उन्हें 6-4 से हराया। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी ने पिछले महीने सीनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
विनेश का पहला मुकाबला ज्योति सिहाग से हुआ, जिसमें उन्होंने ज्योति को 7-1 से हराया। वहीं दूसरा मुकाबला नीशू से हुआ, जिसे उन्होंने 7-6 से जीता।