{"vars":{"id": "123258:4912"}}

विराट कोहली ने जीता दिल: शुभमन गिल को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो

एजबेस्टन वनडे के बाद विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल को सम्मान देकर सबका दिल जीत लिया।

 

विराट कोहली के नए वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है. एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड पहले वनडे के बाद सामने आए वीडियो में विराट कोहली ने जिस तरह से शुभमन गिल के लिए रेस्पेक्ट दिखाया है, वो काबिलेतारीफ है. विराट कोहली को एटीट्यूड वाला क्रिकेटर समझा जाता रहा है. लेकिन, सामने आया वीडियो उस धारणा को सिरे से नकारता दिखता है. इतने सीनियर होकर भी उन्होंने एजबेस्टन के मैदान पर लगे तमाम कैमरों के सामने पूरी शिद्दत के साथ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का मान बढ़ाया.

विराट ने किया इंतजार, गिल को दिया सम्मान

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के हाथ मिलाने की बारी आई, विराट कोहली का शुभमन गिल के लिए सम्मान जताने वाला वीडियो उसी वक्त का है. आमतौर पर ऐसे मौकों पर टीम का कप्तान सबसे पहले मैदान पर उतरकर टीम को लीड करता है. लेकिन, एजबेस्टन में हुआ ये कि विराट कोहली, शुभमन गिल से पहले ही मैदान पर उतर गए.

हालांकि, वैसा करने के बाद भी वो इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे नहीं बढ़े. बल्कि उन्होंने फील्ड पर उतरकर अपने कप्तान शुभमन गिल के आने का इंतजार किया. शुभमन गिल के आने के बाद भी उनके पीछे विराट समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े.

कोहली ने क्या खूब की कप्तान की कद्र?

विराट कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल का लंबा अनुभव है. शुभमन गिल के मुकाबले तो वो डबल सीनियर हैं. मतलब उनका अनुभव उनसे दोगुना है. मगर कप्तान शुभमन हैं, ये जानते हुए विराट ने जिस तरह से फील्ड पर उतरकर उनका इंतजार किया, उन्हें मान दिया, वो उनकी विराट छवि को दर्शाता है.