भिवानी के युवराज ने वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, चीन में लहराया तिरंगा
जूनियर वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप: भिवानी के युवराज बामणिया ने चीन के तिआनजिन में जीता रजत पदक। 78 देशों के कड़े मुकाबले में भारत का नाम किया रोशन। जानें पूरी उपलब्धि।
भिवानी। चीन के तिआनजिन में आयोजित जूनियर वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में युवराज बामणिया ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 30 मार्च को अपना फाइनल मुकाबला खेला और शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
युवराज के पिता एवं कोच भारत सूरजभान ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता के हर राउंड में बेहतरीन तकनीक और धैर्य का प्रदर्शन किया। युवराज इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि 78 देशों की भागीदारी के कारण यह प्रतियोगिता काफी कठिन थी लेकिन युवराज ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। उनकी इस उपलब्धि में जय कोच रोहतक और इंडिया कोच रामेहर का विशेष मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर आनंद, सोनू, सुमित, शीला देवी, अनित, सोनिया और पूनम मौजूद रहे।