{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Air Conditioner Benefits: क्या इन्वर्टर AC सच में कम बिजली खर्च करता हैं, जानें इसकी पूरी सच्चाई

 

Air Conditioner Benefits: पिछले कई सालों में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि कूलर चलाने से गर्मी से राहत नहीं मिलती है और ये ही वजह है कि लोग AC लगवाना ज्यादा सुविधाजनक और आसान समझते हैं। इन दिनों मार्केट में Inverter AC की काफी डिमांड है। कंपनियां दावा करती हैं कि इन्वर्टर AC, नॉर्मल AC के मुकाबले में कम बिजली खर्च करते हैं, जो काफी लोगों ने मान भी लिया है और वो नॉर्मल AC की बजाय इन्वर्टर ऐसी खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सच है कि Inverter AC सामान्य AC की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। उन्होंने बताया कि वेरिएबल स्पीड टेक्नोलॉजी, कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम और ज्यादा करता है। वहीं Inverter AC लगातार ऑन या ऑफ नहीं होता है, जिससे बिजली बचती है और बिल कम आता है।

विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि Inverter AC नॉर्मल AC की तुलना में कमरे को जल्दी ठंडा करता है और यह कम पॉवर में भी चलता है। ऐसा करके Inverter AC लंबे समय में नॉन इन्वर्टर AC की तुलना में 30 से 50 प्रतिशत तक बिजली बचा सकता है। इसकी कीमत भले ही ज्यादा रहती है, लेकिन, यह बिजली बिल को कम करने में मदद करता है।