{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ather Konarc Range and Features: एक बार चार्ज करने पर चलेगा 200km, जानिए एथर के नए परिवार के स्कूटर की खासियतें

एथर एनर्जी ने अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc पेश कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है।

 

एथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc पेश कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹99,999 रखी है. यह Ather का पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जिसे कंपनी के नए-generation EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.नया Konarc दो वेरिएंट S Line और Z Line में आएगा. इसकी सेल और डिलीवरी 21 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है. नए स्कूटर को रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवार को ध्यान में रखकर बनाया गया है. बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube, Ola Electric S1 सीरीज, Bajaj Chetak और Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.

स्पोर्टी लुक के साथ फैमिली स्कूटर का अंदाज

Ather Konarc का डिजाइन कंपनी की 450 सीरीज से थोड़ा अलग है. इसका लुक ज्यादा शार्प और स्पोर्टी रखा गया है.स्कूटर में हैंडलबार के अंदर LED हेडलैंप दिया गया है. इसके साथ ग्लॉसी ब्लैक हैंडलबार काउल और सामने U-शेप LED DRLs मिलते हैं, जो इसके फ्रंट लुक को अलग पहचान देते हैं.इसमें चौड़ी सिंगल-पीस सीट दी गई है, जिससे दो लोगों के बैठने में आसानी हो सकती है.

पीछे सिल्वर पिलियन ग्रैब रेल और एक इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट भी मिलता है.फ्लैट फ्लोरबोर्ड, अलग रंग के इनर पैनल और फ्रंट स्टोरेज स्पेस जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाते हैं.स्कूटर में बड़ा टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Airwalk फीचर से स्कूटर को धकेलना होगा आसान

Ather Konarc की सबसे खास चीजों में से एक इसका Airwalk फीचर है.आमतौर पर भारी इलेक्ट्रिक स्कूटर को पार्किंग में या छोटी जगह पर हाथ से आगे-पीछे करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. खासकर जब स्कूटर को ढलान पर ले जाना हो.

Airwalk सिस्टम इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से स्कूटर को धीरे-धीरे आगे या पीछे चलाने में मदद करता है. इससे पार्किंग या तंग जगहों में स्कूटर को खिसकाना आसान हो सकता है.

एक बार चार्ज करने पर 200km तक की रेंज

Ather Konarc में कंपनी का नया Bedrock बैटरी सिस्टम दिया गया है. इसमें अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलता है.टॉप S Line वेरिएंट की दावा की गई IDC रेंज 200km तक है. यानी कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 200 किलोमीटर तक चल सकता है.वहीं बेस वेरिएंट की IDC रेंज 100km बताई गई है.

स्पीड की बात करें तो S Line की टॉप स्पीड 70kmph है, जबकि Z Line वेरिएंट की अधिकतम रफ्तार 80kmph तक है.ध्यान देने वाली बात है कि IDC रेंज कंपनी द्वारा तय टेस्टिंग परिस्थितियों में मिलने वाली रेंज है. असल जिंदगी में रेंज सड़क, ट्रैफिक, मौसम और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है.

चार्जिंग में भी है खास तकनीक

Ather Konarc में 450W का बिल्ट-इन चार्जर मिलता है. इसकी मदद से स्कूटर को सामान्य इलेक्ट्रिकल सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है.

नए EL प्लेटफॉर्म की वजह से इसमें ऑनबोर्ड चार्जिंग तकनीक भी दी गई है. कंपनी के मुताबिक इसकी कुल चार्जिंग कैपेबिलिटी करीब 900W तक पहुंचती है.बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे का समय लग सकता है.

कीमत और डिलीवरी

Ather Konarc की शुरुआती कीमत ₹99,999 है. यह S Line और Z Line वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसकी डिलीवरी भारत में 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी.200km तक की दावा की गई रेंज, फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन और Airwalk जैसे फीचर के साथ Ather Konarc कंपनी के लिए एक अहम नया मॉडल है. अब देखना होगा कि भारतीय ग्राहक इसे TVS iQube, Ola S1, Bajaj Chetak और Vida जैसे मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मुकाबले कितना पसंद करते हैं.