बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 2026: Simple One, Ola S1 Pro और Ather में कौन है बेहतर?
2026 के टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना! जानें Simple One, Ola S1 Pro Gen 3, Ather 450X, TVS iQube ST और Honda Activa e की रेंज, टॉप स्पीड और लेटेस्ट कीमतें।
Simple One Gen 2 (₹1.90 लाख) एक स्पोर्टी और पावरफुल स्कूटर है। इसमें 5 kWh बैटरी और 265 किमी तक की रेंज मिलती है. इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है और यह 0-40 किमी/घंटा सिर्फ 2.55 सेकंड में पकड़ लेता है. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, कई राइड मोड और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
1 / 5
Ather 450X (₹1.52 लाख) प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. इसमें 161 किमी रेंज, 90 किमी/घंटा की स्पीड और तेज एक्सेलेरेशन मिलता है. इसमें Google Maps, OTA अपडेट और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं.
2 / 5
Ola S1 Pro Gen 3 (₹1.02 लाख) सबसे किफायती और फीचर-लोडेड स्कूटर है. इसमें 242 किमी तक की रेंज, 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और बहुत तेज एक्सेलेरेशन मिलता है .इसमें स्मार्ट डिस्प्ले, नेविगेशन और कई राइड मोड हैं.
3 / 5
TVS iQube ST (₹1.83 लाख) आरामदायक राइड और लंबी रेंज के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें 212 किमी रेंज, 82 किमी/घंटा की स्पीड और बड़ा स्टोरेज मिलता है. इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्ट जैसे फीचर्स भी हैं.
4 / 5
Honda Activa e (₹1.20 लाख) भरोसेमंद ब्रांड और बैटरी स्वैप टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसमें 102 किमी प्रति स्वैप रेंज और आसान बैटरी बदलने की सुविधा मिलती है.
5 / 5