{"vars":{"id": "123258:4912"}}

10 लाख से सस्ती टर्बो पेट्रोल कारें: दमदार परफॉरमेंस और बेहतरीन फीचर्स

क्या आप 10 लाख रुपये के बजट में टर्बो पेट्रोल कारें ढूंढ रहे हैं? टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा कायलाक जैसी टॉप कारों की सूची और उनकी खासियतें यहाँ पढ़ें।

 

भारतीय कार खरीददारों के बीच टर्बो पेट्रोल इंजन काफी पॉपुलर होते जा रहे हैं. कार कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट की कारों के ज्यादा किफायती वेरिएंट में इसे पेश कर रही हैं. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 10 लाख रुपए से कम बजट में आने वाली गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टर्बो-पेट्रोल मैनुअल पावरट्रेन मिलती है.

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन बेस वेरिएंट स्मार्ट से मिलता है जिसकी कीमत 7.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस पावरट्रेन के साथ आने वाली सबसे सस्ती कार साबित होती है. यह इंजन 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है, जो कि हाइवे पर चलाने के हिसाब से अच्छा है और इससे अच्छी माइलेज भी मिलती है.

सिट्रोएन सी3एक्स

सिट्रोएन सी3एक्स को अपनी अच्छी राइड क्वालिटी के लिए जाना जाता है. इस गाड़ी में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। सी3एक्स के दोनों टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10 लाख रुपये से कम है, जिसमें से फील टर्बो की कीमत 7.50 लाख रुपये है, जबकि शाइन टर्बो की प्राइस 8.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह गाड़ी स्पीड जल्दी पकड़ लेती है जिससे इसे रोजाना ट्रैफिक में चलाना आसान लगता है और यह छोटी जगह से भी आसानी से निकल जाती है. यह गाड़ी ड्राइव करने में काफी मजेदार लगती है.

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलती है, जिसमें से बेस एमएक्स वेरिएंट में 1.2-लीटर एमपीएफआई इंजन दिया गया है जिसकी कीमत 7.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह स्टैंडर्ड इंजन टॉप एएक्स वेरिएंट में मिलने वाले टीजीडीआई इंजन से कम पावरफुल है. मगर, इस इंजन की परफॉरमेंस काफी अच्छी है.

स्कोडा कायलाक

इस लिस्ट की अगली कार नई स्कोडा कायलाक है, जिसके बेस वेरिएंट क्लासिक में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसकी कीमत 7.59 लाख रुपये है. यह एक फन-2-ड्राइव कार है और इस सेगमेंट में यह उन टर्बो-पेट्रोल कारों में से एक है जिसे खरीदने के लिए आसानी से रिकमेंड किया जा सकता है. अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो फोक्सवैगन पोलो की कमी को पूरा करे तो यह वही कार है. इसमें पोलो वाला टीएसआई इंजन दिया गया है और इसमें भी वैसा ही दमदार मिड-रेंज परफॉर्मेंस मिलता है. लेकिन, यह कार फ्यूल की खपत ज्यादा करती है, इसलिए इससे 10-11 किमी/लीटर के माइलेज की उम्मीद की जा सकती है.

रेनो काइगर

रेनो काइगर में रोमांचक टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे शहर में चलाना अच्छा लगता है और इससे अच्छी माइलेज भी मिलती है. इसे चलाने में मजा आता है और नैचुरली एस्पिरेटेड यूनिट के मुकाबले इसमें ओवरटेक करना आसान रहता है। काइगर के साथ शहर के ट्रैफिक में गाड़ी चलाना आसान हो जाता है. हाल ही में रेनो ने काइगर लाइनअप में नया इवॉल्यूशन प्लस वेरिएंट जोड़ा है, जिसकी कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है.