{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Honda City 2026 Facelift: 22 मई को होगी लॉन्च; क्या Hyundai Verna के साम्राज्य को हिला पाएगी नई सिटी?

Honda City 2026 Facelift भारत में 22 मई को लॉन्च होने वाली है। जानें माइलेज, हाइब्रिड तकनीक और ADAS फीचर्स के मामले में यह Hyundai Verna से कितनी अलग और दमदार है।

 

भारतीय बाजार के मिड-साइज सेडान मार्केट में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. Honda City 2026 Facelift की लॉन्च डेट सामने आने के बाद इसकी सीधी टक्कर Hyundai Verna से मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सिटी फेसलिफ्ट 22 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी.ऐसे में अब य् ये चर्चा तेज हो गई है कि माइलेज, फीचर्स और पावर के मामले में कौन-सी सेडान ज्यादा दमदार साबित होगी.

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा प्वाइंट इसका संभावित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि ये तकनीक कार को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देने में मदद करेगी, जिससे रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को काफी फायदा मिल सकता है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण बनती जा रही है.

हुंडई वरना स्पोर्टी ड्राइविंग

वहीं दूसरी ओर, हुंडई वरना अपनी स्पोर्टी ड्राइविंग और टर्बो पेट्रोल इंजन की वजह से पहले से ही युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. इसका पावरफुल इंजन तेज एक्सीलरेशन और शानदार रोड परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. ऐसे में जिन ग्राहकों को ड्राइविंग में स्पीड और पावर पसंद है, उनके लिए वरना एक मजबूत विकल्प बनी हुई है.

प्रीमियम टेक्नोलॉजी से लैस

फीचर्स की बात करें तो दोनों ही सेडान अब प्रीमियम टेक्नोलॉजी से लैस हैं. वरना में पहले से बड़ा ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में भी कंपनी इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल फीचर्स को बड़ा अपडेट दे सकती है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं दोनों कारों में देखने को मिल सकती हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है. दोनों गाड़ियों में ADAS तकनीक दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हो सकते हैं.कीमत की बात करें तो डीलर्स का मानना है कि हाइब्रिड तकनीक के कारण नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत वरना से थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

हालांकि बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट इसकी कीमत को जस्टिफाई कर सकते हैं. दूसरी तरफ, वरना अपने पावरफुल इंजन और मॉडर्न डिजाइन के दम पर ग्राहकों को आकर्षित करती रहेगी.