भारत आ रही JSW की Jaecoo J5 Hybrid SUV, जानें संभावित माइलेज और कीमत
JSW भारत में Jaecoo J5 Hybrid SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। जानें इस दमदार हाइब्रिड कार के फीचर्स, संभावित कीमत और माइलेज से जुड़ी पूरी डिटेल।
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ज्यादा माइलेज और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की वजह से कई कंपनियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं. इसी में JSW भारत में अपनी नई SUV Jaecoo J5 Hybrid को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह मॉडल ग्लोबल मार्केट में पहले से पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है. भारत में इसके हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन आने की उम्मीद है.
Jaecoo J5 Hybrid का माइलेज कितना होगा?
भारत में आने वाली Jaecoo J5 Hybrid के स्पेसिफिकेशन का अंदाजा इसके इंटरनेशनल मॉडल से लगाया जा सकता है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है. इस सेटअप में 1.83 kWh बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होगी. यह पावरट्रेन करीब 221 bhp की पावर और 295 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
ग्लोबल मॉडल के अनुसार, Jaecoo J5 Hybrid का दावा किया गया माइलेज अलग-अलग परिस्थितियों में 14.5 kmpl से लेकर 26.32 kmpl तक हो सकता है. इसका औसत फ्यूल एफिशिएंसी आंकड़ा करीब 17.9 kmpl है. हालांकि, भारतीय बाजार में टेस्टिंग नियम और ड्राइविंग परिस्थितियां अलग होने के कारण माइलेज में बदलाव देखने को मिल सकता है.
अगर इसकी तुलना Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Hyryder Hybrid से करें, तो दोनों जापानी SUVs करीब 28 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. ऐसे में माइलेज के मामले में Jaecoo J5 Hybrid को भारतीय प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है.
फीचर्स में होगी प्रीमियम SUV
Jaecoo J5 Hybrid सिर्फ पावरट्रेन ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी मजबूत पैकेज पेश कर सकती है. इसमें लेवल-2 ADAS, सात एयरबैग, पैसिव एंट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और हीटेड ORVMs, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर एडजस्टेबल सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम साउंड सिस्टम, बड़ा 13.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कीमत की बात करें तो Jaecoo J5 Hybrid की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये से 26 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच हो सकती है. कंपनी इसे 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Hyundai Creta और Renault Duster जैसी SUVs से होगा.