मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026: नया टर्बो इंजन और शानदार फीचर्स हुए लीक
2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा 1-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन। लीक वीडियो में सामने आए नए फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी।
भारतीय बाजार में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में फ्रॉन्क्स वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन दिया जाएगा. नए इंजन के अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा, जिसका मतलब है कि परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को अब ब्रेजा में ज्यादा स्पोर्टी पावरट्रेन का ऑप्शन मिलेगा.
2026 मारुति ब्रेजा लीक: बूस्टरजेट इंजन कंफर्म!
पहले लीक हुई तस्वीरों में ब्रेजा फेसलिफ्ट के सिर्फ एक्सटीरियर बदलाव और कुछ नए फीचर्स की जानकारी सामने आई थी. लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एसयूवी कार के टेलगेट पर ‘टर्बो’ और ‘बूस्टरजेट’ की बैजिंग साफ देखी गई है. इससे इस बात की पुष्टि होती है कि मारुति अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी कार में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन शामिल करने जा रही है.
मारुति के लिए बूस्टरजेट इंजन नया नहीं है. कंपनी ने सबसे पहले इस 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को 2017 में बलेनो आरएस में पेश किया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। इसके बाद, मारुति ने इस इंजन के एक मॉडिफाइड और स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए वर्जन को फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर के साथ फिर से लॉन्च किया. अब ब्रेजा, फ्रॉन्क्स के बाद इस इंजन वाली दूसरी मारुति कार बनने जा रही है.
दमदार सेफ्टी फीचर्स
हालांकि अभी तक स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसका ट्यूनिंग वैसा ही होगा जैसा फ्रॉन्क्स में था. साथ ही, इसमें नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकता है. हालांकि अभी तक स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसका ट्यूनिंग वैसा ही होगा जैसा फ्रॉन्क्स में था. साथ ही, इसमें नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर के साथ आगे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे.
कीमत और मुकाबला
2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत करीब 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है. इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, स्कोडा कायलाक, किआ सिरोस, मारुति फ्रॉन्क्स, टोयोटा टाइजर, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, और रेनो काइगर जैसी एसयूवी कार से रहेगा.