{"vars":{"id": "123258:4912"}}

नए साल पर Maruti भी ला रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जाने इसके खास फीचर्स की Detail

 
Maruti : देश में सबसे ज्यादा और बिल्कुल कम रेटों में बिकने वाली कंपनी की मारुति ने अपनी पहली Electric गाड़ी को लॉन्च कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मारुति की अपकमिंग Electric SUV मोस्ड-अवेटेड मारुति सुजुकी E Vitara (Maruti Suzuki e Vitara) होगी जिसे कंपनी अगले महीने 17 से 22 जनवरी तक चलने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस करेगी। इटली के मिलान में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने E Vitara को अनवील किया था। कंपनी ने क्या कहा? मिली जानकारी के मुताबिक, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि, “E Vitara सस्टेनेबल मोबिलिटी और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन के प्रति हमारे कमिटमेंट को दिखाता है। मारुति सुजुकी ने हमेशा माना है कि Electric व्हीकल के एडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए हमें एक हॉलिस्टिक इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है जो हमारे ग्राहकों के लिए बैटरी ईवी ओनरशिप की यात्रा को आसान बनाता है। E Vitara का फीचर्स मिली जानकारी के मुताबिक, मारुति सुजुकी ई विटरा को भारतीय सड़कों पर भी टेस्टिंग के दौरान सपोर्ट किया गया। लीक हुए स्पाई शॉट्स के अनुसार, अपकमिंग EV में एक अट्रैक्टिव स्पोर्टी फेशिया, क्लोज ग्रिल, एलइडी डीआरएल के साथ हेडलाइट्स भी दिया गया है। वहीं, कार के इंटीरियर में ग्राहकों को डुअल डैशबोर्ड, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। सिंगल चार्ज पर इतनी रेंज मिली जानकारी के मुताबिक, अगर पावरट्रेन की बात करें तो अपकमिंग मारुति सुजुकी E Vitara में ग्राहकों को 49kWh और 61kWh का 2 बैट्री पैक मिल सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्राहकों को 61kWh वाले वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलेगी।