MS Dhoni Birthday: धोनी के गैराज में हैं 100+ सुपर बाइक्स और लग्जरी कारें
एमएस धोनी के 45वें जन्मदिन पर जानें उनके गैराज का सीक्रेट। 100 से अधिक सुपर बाइक्स और फेरारी, हमर जैसी महंगी कारों के मालिक हैं माही। देखें पूरा कलेक्शन।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni का आज (7 जुलाई 2026) 45वां जन्मदिन है. क्या आपको पता है कि ICC की 3 बड़ी व्हाइट-बॉल ट्रॉफियां जीतने वाले एमएस धोनी सिर्फ महंगी गाड़ियों के ही शौकीन नहीं हैं, उन्हें बाइक्स भी काफी ज्यादा पसंद हैं. MS Dhoni का मोटरसाइकिल से हमेशा से गहरा लगाव रहा है. कार एंड बाइक के मुताबिक, उनके बड़े गैराज में 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें हैं, जो देश के सबसे शानदार कलेक्शन में से एक है. आज एमएस धोनी के जन्मदिन पर जानते हैं कि उनके गैराज में कौन-कौन सी महंगी गाड़ियां और सुपर बाइक्स खड़ी हैं?
MS Dhoni Car Collection: गैराज में कई शानदार गाड़ियां
महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो गाड़ियों के प्रति अपने जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. उनके गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां खड़ी हैं, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उनके पास Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Ferrari 599 GTO, Mercedes-Benz GLE और Hummer H2 है.
Jeep Grand Cherokee Trackhawk: ये SUV प्रैक्टिकैलिटी और सुपरकार जैसी पावर का मेल है. जीप के अनुसार, इसमें 6.2 लीटर V8 सुपरचार्ज्ड इंजन है जो 707 हॉर्सपावर जेनरेट करती है. ये कार लगभग 3.5 सेकंड में 0 से 60 mph की रफ़्तार पकड़ सकती है.
Ferrari 599 GTO: ये एक बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस वाली गाड़ी है, रेसिंग टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड इस कार में जबरदस्त रफ्तार पकड़ने की क्षमता, बेहतरीन एयरोडायनामिक्स और एक खास स्पोर्टी अंदाज है. इस कार की इंजीनियरिंग में हल्के वजन और दमदार परफ़ॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया गया है, जिससे यह फेरारी की सबसे मशहूर ग्रैंड टूरर्स में से एक है.
Mercedes-Benz GLE: मर्सिडीज की ये गाड़ी लग्जरी, टेक्नोलॉजी का एक बढ़िया मेल है. कंपनी ने इस गाड़ी को कंफर्ट और इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, इसमें पावरफुल इंजन ऑप्शन्स और सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंटस सिस्टम मिलता है.
Hummer H2: यह गाड़ी अपनी दमदार सड़क मौजूदगी और बेहतरीन ऑफ़-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है. मजबूती, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार इंजन परफ़ॉर्मेंस को ध्यान में रखकर इस गाड़ी को तैयार किया गया है. इसका शानदार इंटीरियर और मिलिट्री-स्टाइल वाला लुक इसे एक खास लग्ज़री SUV बनाता है, जो एडवेंचरस ड्राइविंग और जबरदस्त विज़ुअल इम्पैक्ट के लिए एकदम सही है.
MS Dhoni Bike Collection: एमएस धोनी की शानदार बाइक्स का कलेक्शन
- Yamaha RD350
- Yamaha YZF600R Thundercat
- Kawasaki Ninja H2
- Kawasaki Ninja ZX-14R
- TVS Apache RTR 450 FX
- Confederate Hellcat X132
- Ducati 1098
- Harley-Davidson Fat Boy
- BSA Gold Star
- Norton Jubilee 250